JAMSHEDPUR: वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं, मानव जीवन को सुरक्षित रखना है तो प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह कहना था क्षेत्र के विधायक सह मंत्री सरयू राय का। सरयू राय सोमवार को जमशेदपुर वन प्रमंडल द्वारा मानगो क्भ् नंबर में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोग पेड़-पौधे को काटते जा रहे हैं, जंगलों का विनाश हो रहा है, उसका समय रहते हम नहीं चेते तो हमारी आने वाले पीढ़ी को गंभीर परिणाम भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि एनएच फ्फ् की चौड़ाई में सैकड़ों पेड़ कट गए, लेकिन आज तक एक भी पेड़ नहीं लग पाया। यदि काटने के समय ही पेड़ लगाया जाता तो आज सड़क के किनारे हरा-भरा रहता। इसके लिए उन्होंने वन विभाग के उच्चाधिकारी को दोषी बताया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों व आम जनता से आह्वान किया कि लगे हुए जंगल को बचाएं अपने आप जंगल बढ़ जाएगी।

होनी चाहिए वनों की रक्षा

उन्होंने कहा कि हर कीमत पर वनों की रक्षा होनी चाहिए। इससे पूर्व क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक एसके गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग आज भी लकड़ी के चूल्हे पर ही खाना पकाते हैं। इससे प्रतिवर्ष हजारों टन लकड़ी जल जाते हैं। इसे बचाने के लिए सरकार कई तरह की उपाय कर रही है। जिसमें गैस चूल्हा, कूकर वितरण आदि शामिल है। वहीं सीएफ वेंक्टेश्वर लू ने कहा कि एक नीम का पेड़ एक डेढ़ टन की एसी से निकलने वाले पर्यावरण प्रदूषण को सोखने में सक्षम है। इसलिए लोग पेड़-पौधे अवश्य लगाएं ताकि आने वाले भविष्य में हमे प्रकृति के प्रकोप से बच सकें। वन महोत्सव के दौरान मंत्री सरयू राय एक नीम का पौधा लगाया।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर सीएफ वेंकटेश्वर लू, मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार, एसीएफ सुशील उरांव, रेंजर देवाशीष प्रसाद, फारेस्टर दिनेश चंद्रा, भाजपा नेता विकास सिंह, शैलेंद्र सिंह, सरदार शार्दुल सिंह, प्रमिला शर्मा, परमानंद शर्मा के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।