- आरा मशीन पर लकड़ी पकड़ने गई थी टीम

घने कुहरे का फायदा उठाकर लकड़ी तस्कर जंगलों में पेड़ काट रहे हैं। फरेंदा जंगल से कटे सागौन की लकड़ी बरामद करने गई टीम आरा मशीन पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के दौरान लकड़ी चोरों ने वन विभाग के कर्मचारियों को खदेड़ लिया। वन कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। तब बरामद की गई अवैध लकड़ी को ले जाया गया।

कुछ दिनों पहले फरेंदा जंगल से सागौन का एक पेड़ चोर काट ले गए। इसकी जांच रेंजर लक्ष्मण सिंह यादव कर रहे हैं। थसर्ड को किसी ने सूचना दी, बताया कि जंगल से कटा पेड़ मूसाबार, कटसहरी के पास रखा है। वन विभाग की टीम लेकर रेंजर पहुंच गए। वहां एक आरा मशीन पर जंगल से कटी लकड़ी रखी होने की सूचना मिली। पूछताछ करने पर आरा मशीन पर मौजूद लोगों ने टरकाने की कोशिश की। नीलामी से संबंधित कोई कागज नहीं दिखा सके। वन विभाग के कर्मचारी बोटे ले जाने लगे। इसका विरोध करते हुए लकड़ी तस्करों ने हमला बोल दिया।