- धोखधड़ी से एक मकान और प्लॉट गुंडई से हड़पने का आरोप

- डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

AGRA। ताज सुरक्षा में तैनात दरोगा दंपती और उनके बेटे के खिलाफ डीजीपी लॉ-इन-ऑर्डर के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक प्रॉपर्टी डीलर से ताज नगरी में अपने मकान और प्लॉट को पॉवर ऑफ अर्टोनी का गलत इस्तेमाल कर कब्जाया था। प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

डीजीपी के यहां की थी कंप्लेन

थाना न्यू आगरा खंदारी के कावेरी कुंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर शोभित तोमर पुत्र प्रताप सिंह ने क्फ् फरवरी को डीजीपी लॉ-इन-ऑर्डर को एक शिकायत्री पत्र दिया था। पत्र में मेंशन था कि कंचन चौधरी और उनके पति गजराज सिंह ताज नगरी के पंचवटी कॉलोनी में रहते हैं। दोनों ही पुलिस डिपार्टमेंट में हैं। प्रॉपर्टी डीलर शोभित ने कंचन चौधरी से ताज नगरी स्थित प्लॉट खरीदा था। लेकिन बाद में दंपति प्लॉट वापस करने का दबाब बनाने लगे।

सदर तहसील में कराया था बैनामा

शोभित के अनुसार, मार्च, ख्0क्फ् में कंचन चौधरी के बेटे सौरभ यादव ने पॉवर ऑफ अर्टोनी का गलत इस्तेमाल किया। सदर तहसील में उस प्लॉट का बैनामा अपने हक में करा लिया। शोभित का आरोप है कि उसका एक घर भी कंचन चौधरी ने कब्जा लिया है और बरौली अहीर निवासी यशपाल सिंह को बेच दिया। शोभित ने शिकायत पत्र में यह भी लिखा है कि उन्होंने थाना पुलिस से लेकर एसएसपी शलभ माथुर से भी शिकायत की, लेकिन मामला अपने महकमे का होने के कारण दबा दिया।

पीडि़त ने जताया जान का खतरा

शोभित का कहना है कि अभियुक्तगण उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने अपना और परिवार की जान का खतरा जताया है। वेडनसडे को थाना शाहगंज में आरोपी कंचन चौधरी, उनके पति गजराज सिंह यादव और बेटे सौरभ यादव के खिलाफ धारा ब्ख्0,ब्म्7,ब्म्8 और भ्0म् के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।