- रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच था विवाद

<- रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच था विवाद

BAREILLY:

BAREILLY:

एनईआर इज्जतनगर डिवीजन में इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए फॉर्म-क्म् का विवाद फ्राइडे को खत्म हो गया। श्रमिक संघ ने तीन घंटे में 900 कर्मचारियों के फॉर्म भरवाए। संघ के केंद्रीय महामंत्री जेएस भदौरिया का कहना है, रेल प्रशासन द्वारा इस वर्ष का फॉर्म- क्म् रेलवे की वेबसाइट पर अपलोड न होने के कारण कर्मचारियों को काफी दिक्कत हो रही थी।

रिटर्न भरने की लास्ट डेट फ्क् जुलाई

बता दें कि रेलवे अधिकारी ऑनलाइन फॉर्म-क्म् भरवाना चाहते थे। जिससे कागज की बचत हो सके और डिजिटल वर्किंग की ओर कर्मचारी बढ़ें। इसी वजह से कर्मचारियों को फॉर्म वितरित नहीं किए जा रहे थे। लेकिन ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने में रेल कर्मचारियों को परेशानी हो रही थी। जिसको लेकर कर्मचारियों में काफी आक्रोश था और वह फॉर्म वितरित करने की लगातार मांग कर रहे थे। क्योंकि, रिटर्न दाखिल करने की लास्ट डेट फ्क् जुलाई नजदीक है।

क्म् सौ फार्म प्रिंट कराए

हंगामे के बाद श्रमिक ने संघ ने स्वयं के खर्चे पर फॉर्म-क्म् अपलोड करके प्रिंट कराए। पहले चरण में फ्राइडे को क्म्00 फॉर्म प्रिंट कराए गए थे। जिनमें से फ्राइडे शाम म् बजे तक 900 कर्मचारियों के फॉर्म भरवाए गए। बड़ी संख्या में ऐसे कर्मचारी हैं, जिनको कंप्यूटर और इंटरनेट का तकनीकी ज्ञान नहीं है। संघ के पदाधिकारी ऐसे रेलकर्मियों को रेल वेबसाइट के बारे मे भी जानकारी देकर अपडेट कर रहे हैं।

फ् वर्ष के फार्म अपलोड हैं

वेबसाइट पर तीन वर्ष के फॉर्म-क्म् अपलोड हैं। कर्मचारियों को आधारभूत सुविधा दिलाने में श्रमिक संघ प्रयासरत है। अन्य संगठनों को भी कर्मचारियों के लिए काम करना चाहिए। रेल कारखाना की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध हैं। जैसे-पीएफ, लीव, वरीयता सूची, सुविधा पास विवरण आदि। फॉर्म-क्म् वितरण टीम में रविंद्र कुमार, आरटीएस, अरवन्दि भदौरिया, दलसिंगार, मोसिन, वसीम मियां, रुद्रप्रताप, शिशुदास को लगाया गया है।