कानपुर। कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सेहत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के एस्कॉर्ट्स फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि दिल्ली की सत्ता में 15 साल तक काबिज रहीं शीला दीक्षित को मनोज तिवारी ने लोकसभा चुनाव 2019 में करारी शिकस्त दी थी। दीक्षित को इस साल की शुरुआत में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। एस्कॉर्ट्स फोर्टिस के निदेशक डॉ. अशोक सेठ ने बताया कि शीला दीक्षित को डॉक्टरों की एक टीम ने अच्छी तरह से ट्रीट किया था लेकिन दोपहर 3:15 बजे उन्हें फिर से कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और दोपहर 3:55 बजे में उनकी सांसे थम गईं।

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी खेद जताया



पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने जताया दुख

 



पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया खेद

 



दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जताया खेद

 

कांग्रेस ने दीक्षित के निधन के बाद एक ट्वीट भी किया है।

National News inextlive from India News Desk