कौशाम्बी का आदित्य है नए यमुना पुल से कूद कर जान देने वाला युवक

मेरठ में बीटीसी के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में फेल होने से था हताश

ALLAHABAD: नए यमुना पुल से छलांग लगा कर गुरुवार को जान देने वाले युवक की पहचान कौशाम्बी के सरायअकिल क्षेत्र निवासी आदित्य के रूप में हुई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उसके पिता दिवाकर सिंह बेटे की लाश को देखते ही फफक कर रो पड़े। बिलखते दिवाकर को यकीन नहीं हो रहा था कि उनका होनहार बेटा जिंदगी से इतनी जल्दी हार मान लेगा। इतना कहते ही वह बेहोश हो गया। आदित्य के मौत की खबर सुनते ही पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों व उसके रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। बताते हैं कि परीक्षा में फेल होने के बाद से वह काफी हताश था।

अल्लापुर में चल रहा था इलाज

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सरायअकिल थाने क्षेत्र के बुद्धपुरी हवेलिया गांव निवासी किसान दिवाकर सिंह होश में आने के बाद पुलिस को बताया कि उनका बेटा आदित्य मेरठ में बीटीसी की पढ़ाई कर रहा था। इस वर्ष वे चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में फेल हो गया था। रिजल्ट आने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। मानसिक रूप से वह परेशान रहने लगा। इलाज के लिए उसे अल्लापुर स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया था। एक दिन आदित्य आदित्य बिना किसी को कुछ बताए अस्पताल से गायब हो गया। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिवार वालों के साथ वे उसकी तलाश में जुट गया। लाख कोशिशों के बावजूद उसका पता नहीं चला। दिवाकर सिंह ने बाताया कि शुक्रवार सुबह घर वालों ने समाचार पत्र में खबर पढ़ी तो कीडगंज पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने उन्हें बताया कि एक युवक यमुना नदी में छलांग लगाई है। उसकी लाश बरामद कर ली गई है। आशंका बस पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता दिवाकर सिंह जवान बेटे की लाश देखते ही फफक कर रो पड़े। चौकी प्रभारी कीडगंज वेद पांडेय ने कहा कि परीक्षा में फेल होने से वह काफी हताश था। शायद वही वजह थी कि उसने गुरुवार को यमुना में छलांग लगा कर जान दे दी। शिनाख्त के बाद शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।