-होमगार्ड के जवान ने जहर का सेवन कर किया सुसाइड

-मानसिक तनाव बताया जा रहा सुसाइड का कारण

DEHRADUN : होमगार्ड जवान ने जहर का सेवन कर सुसाइड कर लिया। उसका शव घर से डेढ़ किमी अंदर जंगल में बरामद किया गया। सुसाइड का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जंगल में मिली डेडबॉडी

घटना रायपुर थाना एरिया के मालदेवता गांव की है। जहां होमगार्ड जवान रजनीश रमोला (उम्र फ्क्) पुत्र त्रिलोक रमोला गत शुक्रवार से गायब था। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता न चला। सूचना पर शनिवार सुबह को पुलिस ने रजनीश की खोजबीन शुरू की। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि रजनीश को उन्होंने शुक्रवार शाम मालदेवता के जंगलों की तरफ जाते हुए देखा था। पुलिस ने जंगल में उसकी खोजबीन शुरू की। कई घंटे की खोजबीन के बाद मालदेवता से डेढ़ किमी अंदर जंगल में रजनीश मृतक मिला।

मौके पर मिली जहर की बोतल

परिजनों से पूछताछ में पता चला कि रजनीश लंबे समय से बीमार चल रहा था। उसका सिटी के एक हॉस्पिटल से ट्रीटमेंट चल रहा था, जिस कारण वह डिप्रेशन में था। संभवत: इसी वजह से उसने सुसाइड किया हो। प्रभारी थाना इंचार्ज बीपी सिंह ने मौके से जहर की दो बोतल बरामद हुई हैं, जिसमें एक खाली है तो दूसरी आधी खाली है। दोनों को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है।