-मां की भव्य शोभा यात्रा सात अप्रैल की रात को

JAMSHEDPUR: यू बाराद्वारी स्थित नोकालम्मा मंदिर (माता शीतला) का स्थापना दिवस पांच अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। श्रीश्री नोकालम्मा मंदिर समिति द्वारा भ्क्वें स्थापना वर्ष पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। पहले दिन पांच अप्रैल को सुबह म् बजे से गणपति होमम के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा। म् अप्रैल को सुबह आवाहीता देवता पुष्पम पूजा, आठ बजे से बारीडीह शिव मंदिर के कुओं से जल लेकर क्08 कलश यात्रा, दोपहर तीन बजे रंगोली प्रतियोगिता, शाम को मां का श्रृंगार व भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है। सात अप्रैल को सुबह भ् बजे से ही धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो जायेगा। इस दिन कई मुख्य कार्यक्रम होंगे। दोपहर एक बजे महाभोग वितरण होगा। दोपहर फ्:फ्0 बजे से चित्रांकन प्रतियोगिता, शाम म्:फ्0 बजे ज्योतिर्लिग दर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रात आठ बजे पुरस्कार वितरण होगा। रात 9 बजे टिनप्लेट आंध्र समिति की ओर से मां की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। इन सभी कार्यक्रमों की जानकारी मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर दी गई। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से वाई आनंद राव, डा। एपी राव, आनंद प्रसाद, जीबी वेंकट राव, पी श्रीनिवास राव, एम श्रीनिवास राव, एम चंद्रशेखर राव, एन राम कृष्णा राव, एन हेमा श्रीनिवास राव, जी अप्पा राव, एम पद्मा, जी कामिनी, राजमणि, चंद्रा, टी विजया उपस्थित थे।