CCTV की मदद से पुलिस ने किया खुलासा, चार arrest

 Allahabad: सुबह के दस बज रहे थे। सिविल लाइंस के एक रिनाउंड ज्वैलरी शो रूम में काम करने वाले सेल्समैन शॉप पर पहुंचे। उन्हें पता था कि यही वह समय जब वे अपने मंसूबे को अंजाम दे सकते हैं। एक व्यक्ति सुबह शॉप में सफाई के दौरान हार का एक पैकेट पैर से मारकर रैक से नीचे गिरा देता है। धीरे-धीरे उसे पैर से मारते हुए कार्नर में ले जाता है। उसके बाद उसका साथी वहां पहुंचता है। नीचे झुककर डिब्बे से हार निकाल कर अपने पैंट की जेब में डाल लेता है। दोनों इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि सीसीटीवी कैमरे की नजर में न आएं लेकिन आखिर कब तक खैर मनाते। एक दिन तो चोरी पकड़ में आनी ही सो वे भी पहुंच गए कानून के लम्बे हाथों की जद में. 

पहले से ही दर्ज थी चोरी की FIR 

जी हां। आपने सही समझा। सिविल लाइंस स्थित चड्ढा ज्वैलर्स के मालिक सूरज चड्ढा अपने शॉप में हो रही चोरी की बात से अंजान नहीं थे लेकिन यह नहीं जानते थे कोई अपना ही इस मिशन पर लगा हुआ है। छह महीने से सेल्समैन ही उन्हें एक के बाद एक करके चपत लगा रहे थे। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में शॉप से ज्वैलरी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। ट्यूजडे को एसपी क्राइम ने मामले का खुलासा करते हुए दो सेल्स मैन और ज्वैलरी खरीदने वाले दो व्यापारियों को अरेस्ट करने का दावा किया। उनके पास से चोरी का लाखों का माल भी बरामद हुआ है. 

छह महीने से चल रहा था धंधा

सूरज प्रसाद के शॉप में प्रतापगढ़ का रहने वाला संतोष यादव और करछना का रहने वाला संतोष पटेल बतौर सेल्स मैन काम करते थे। सूरज प्रसाद के यहां शॉप में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसलिए वह सिक्योरिटी पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे थे। वह अपने शॉप में डेली आडिट भी नहीं करते थे। इसका फायदा उनके सेल्स मैन ने उठाया। पिछले छह महीनों से दोनों संतोष ने मिलकर 18 लाख रुपए की चपत लगा दी। 21 सितंबर को जब उन्हें शक हुआ कि दाल में कुछ काला है तो सूरज ने सिविल लाइंस में दोनों संतोष के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया.

सीसीटीवी से खुला राज

एसएसआई शैलेष राय ने बताया कि पुलिस संतोष को पकड़कर पूछताछ करने लगी। जांच के लिए शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो राज खुलता चला गया। दोनों चोरी करने के बाद नकासकोना के रहने वाले विक्की और अतरसुइया के रहने वाले संदीप राव को चोरी का माल बेचने लगे थे। दोनों ने सारा सामान चुराकर दोनों को सेल किया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरों को अरेस्ट कर लिया। उनके पास से लाखों का माल भी बरामद हुआ है. 
आरोपी  और रिकवरी-
-संतोष यादव50 हजार रुपए और एक सोने का हार 
- संतोष पटेल -50 हजार रुपए
-विक्की वर्मा - 20 ग्राम सोना 
-संदीप राय - 50 ग्राम सोना 

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों को पकड़ा है। पुलिस उन ज्वैलरी व्यापारियों को भी अरेस्ट किया है जो चोरी का माल आधे रेट पर खरीद रहे थे। पुलिस टीम को पांच हजार रुपए का प्राइज दिया जाएगा.
अरुण पाण्डेय
एसपी क्राइम 