टीम पर घात लगाकर अपना निशाना बनाया
कोहिमा (पीटीआई) । नगालैंड के मोन जिले में रविवार को संदिग्ध नगा उग्रवादियों ने हमला किया। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए। हमले में चार अन्य जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी उग्रवादी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना दोपहर करीब तीन बजे अबोई के पास उस समय हुई जब सशस्त्र उग्रवादियों ने असम राइफल्स के छह जवानों की टीम पर घात लगाकर अपना निशाना बनाया।

घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
ये जवान नियमित गश्त पर निकले थे। हमले में हवलदार फतेह सिंह नेगी और सिपाही एच. कोनयाक शहीद हो गए, जबकि चार अन्य जवान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन इसमें कितने उग्रवादी हताहत हुए इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। इसकी जांच की जा रही है।

गजब था दिमाग : 18 जून को शकुंतला ने कंप्यूटर से भी पहले सवाल हल कर बनाया था ये रिकाॅर्ड

कर्नाटक में फिर फसा पेंच, अब कांग्रेस-जेडीएस में अब बजट को लेकर मतभेद

 

National News inextlive from India News Desk