नथुपुर गांव से अरेस्टिंग

पुलिस ने बुधवार को मदन पासवान और नरेश पासवान के मकान से मो। कलाम, उसकी पत्नी फातिमा बेगम, दो साली हरलिमा बेगम और रहीमा बेगम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रहीमा बेगम का पति रविन्द्र पतरा भागने में सफल हो गया। वह गाजियाबाद का रहने वाला है। पटना में रहकर ये लोग ठगी का काम करते थे।

पति-पत्नी के झगड़े ने खोला राज

ये लोग ठगी कर आराम से अपनी जिंदगी चला रहे थे। बुधवार को मो। आलम ने पत्नी फातिमा बेगम को जमकर पीटा। इसके बाद पति के खिलाफ शिकायत लेकर वह परसा थाने पहुंच गई। उसकी बोलचाल से थाना इंचार्ज को शक हुआ, जिसके बाद नथुपुर गांव पहुंचकर उसने मो। आलम सहित उसकी दो सालियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि ये लोग बांग्लादेश के बोरिसेल जिले के पागड़ा के रहने वाले हैं।

डॉलर दिखाकर करते थे ठगी

पुलिस ने इन लोगों से जब पूछताछ शुरू की, तो पता चला कि इन लोगों ने अबतक आधा दर्जन लोगों को डॉलर दिखाकर ठगी को अंजाम दिया है। नोटों के आकार के बने बंडल पर नीचे डॉलर लगाकर रुपये ठगते थे। महिला खुद को गरीब बताकर जाती है और डॉलर देकर रुपये की मांग करती है। सामने वाले के पास जो रुपए होते, उसे लेकर निकल जाती। अबतक लोगों से इनलोगों से चार लाख से अधिक की ठगी कर ली है। पत्थर की मस्जिद, सिटी चौक, राजेन्द्र नगर और बिहटा इलाके में लोगों को ठगा है।

और कितने हैं इनके साथ

पुलिस को शक है कि इनलोगों के साथ कुछ और लोग हो सकते हैं, जो अन्य इलाकों में रहते हों। इनके पास से तीन मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त किया है। इसका कॉल डिटेल निकाला जाएगा। इनके नेटवर्क में और कौन कौन है, इसका खुलासा हो पाएगा। इनलोगों ने नई दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरु, नैनीताल सहित कई जगहों पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। इस गिरोह में महिलाओं की भूमिका अहम होती है। इनके गिरोह की एक महिला हरद्वानी जेल में बंद है, जबकि नैनीताल में एक कांड में मो। आलम भी एक्यूज हैं। मामले की जांच करने परसा थाना के साथ सिटी एसपी किम पहुंची और इन लोगों से पूछताछ की।

'इनलोगों का मेन काम ठगी का ही है। बिहार के अलावा कई स्टेट में डॉलर के नाम पर ठगी की गई है। महिलाएं इस गिरोह के लिए खासतौर से काम करती हैं। एक लेडी पहले से ही हरद्वानी में जेल में है। इंडिया में ये लोग बॉर्डर पर रुपए देकर एंटर करते हैं। इनलोगों ने करीब पांच-छह साल से इंडिया में होने की बात एक्सेप्ट की है.'

किम, सिटी एसपी