KANPUR। रावतपुर बस अड्डे से लखनऊ के लिए चार बसें चलेंगी। डेली ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स को देखते हुए ये बसें चलाई जा रही हैं। सुबह 7.30 बजे से 9 बजे के बीच में हर आधे घंटे में एक बस चलेगी।

हर आधे घंटे में चलेंगी बसें

रावतपुर से लखनऊ जाने वाली बसें हर आधे घंटे में चलेंगी। सुबह 7.30 बजे, 8 बजे, 8.30 बजे व 9 बजे चलेंगी। इन बसों की सबसे खास बात ये है कि ये बसें शाम को 5 बजे के बाद फिर वापसी करेंगी। तब फिर इसी क्रम में लौटेंगी। इन बसों की वजह से डेली लखनऊ आफिस में काम से जाने वाले लोगों को काफी आराम होगा। गौरतलब है कि सिटी से रोज बड़ी संख्या में लोग लखनऊ अप-डाउन करते हैं। इनमें आफिस जाने वाले लोगों की बड़ी संख्या है।

ट्रायल पर चलेंगी बसें

आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि ये बसें ट्रायल पर चलेंगी। अगर ये योजना सही तरीके से चलती है तो आगे और भी बसें बढ़ाई जा सकती हैं। कमिश्नर मो। इफ्तेखारुद्दीन ने आरएम के प्रस्ताव पर ये निर्देश दिए हैं। रावतपुर से बस कंपनी बाग, गंगा बैराज होते हुए जाएंगी।