- चल रही है जोर शोर के साथ तैयारी, चार कॉलेजों में होंगे आज चुनाव।

- कॉलेजों में बनेगी आज छात्रसंघ की सरकार।

Meerut: आज चार कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव होंगे। गौरतलब है कि कॉलेजों के चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशों की जमकर अनदेखी की जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान तय मानकों की जमकर अनदेखी की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर यूनिवर्सिटी भी ऐसे चुनाव पर रोक नहीं लगा पाई है। लिहाजा बुधवार को इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज कनोहर लाल, मेरठ कॉलेज व डीएन डिग्री कॉलेजों के सभी प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न तरह की आम सभा का आयोजन किया।

आईकार्ड होगा अनिवार्य

इस्माईल पीजी कॉलेज की चुनाव अधिकारी डॉ। दीपा त्यागी ने बताया कि मतदान के लिए कॉलेज परिसर में 5 बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा छात्राओं को आई कार्ड लाना और यूनिफार्म में आना भी अनिवार्य है। मतदान सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से मतगणना के पश्चात शाम 5 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। वहीं मेरठ कॉलेज मेरठ में भी दो हजार से अधिक व डीएन कॉलेज में भी 1500 से अधिक वोटर हैं दोनों कॉलेजों में भी सुबह नौ बजे से 2 बजे तक वोटिंग होगी। जिसके बाद मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

1700 मतदाता करेंगे मतदान

कनोहर लाल पीजी महिला कॉलेज में बुधवार को होने वाले छात्र संघ चुनाव में 1700 मतदाता पांच पदों के लिए मतदान करेंगे। मंगलवार को सभी 13 उम्मीदवारों ने कक्षाओं में जाकर छात्राओं को मतदान का महत्व बताते हुए वोट डालने की अपील की। साथ ही उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया। चुनाव अधिकारी डॉ। यशोदा बिंदल ने बताया कि मतदान के लिए कॉलेज में 5 बूथ बनाए गए हैं, जहां छात्राएं सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक मतदान करेंगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना और शाम 5 बजे परिणाम घोषित कर जीतने वाले सभी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी।