KANPUR : शहर में बारिश जानलेवा बनती जा रही है। बिधनू में शुक्रवार तेज बारिश के बीच चार मकान ढह गए। जिसके मलबे में दबने से एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से चुटहिल हो गया।

बिधनू पहाड़पुर निवासी किशोरी लाल यादव (65) किसान थे। शुक्रवार किशोरी लाल का परिवार घर में सो रहा था कि तेज बारिश के बीच उनका मकान ढह गया। जिसके मलबे में किशोरी लाल और उनका बेटा मोहित दब गया। ग्रामीणों ने किसी तरह मलबे से दोनों को बाहर निकालकर हास्पिटल में एडमिट कराया। जहां किशोरी लाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा तेज रफ्तार के बीच दिव्यांग रामलखन लाल यादव, मजदूर छेदीलाल और बृजकिशोर के भी मकान ढह गए। जिससे उनकी भी गृहस्थी बर्बाद हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीडि़तों की मदद के लिए प्रशासन अफसरों को जानकारी दे दी गई है।