भारतीय विज्ञान संस्थान, मुंबई

ब्रिक्स की सूची में भारतीय विज्ञान संस्थान मुंबई नौवें स्थान पर है। यह इसके पहले इस सूची में यह 13वें स्थान पर था। वहीं मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) द्वारा 2017 की सूची में यह तीसरे नंबर पर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पवई झील के किनारे स्थित है। यह महाराष्ट्र राज्य का सबसे बड़ा संस्थान है। इसकी स्थापना 1958 में हुई थी।

brics के टॉप 20 में 4 भारतीय श‍िक्षण संस्‍थान,जो इस साल हैं इंड‍िया के टॉप 5 में

भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु

बिक्स में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएमसी)बेंगलुरु का नाम भी शामिल है। ब्रिक्स में इसे 10 वां स्थान मिला है, जबकि यह बीते साल छठे नंबर पर था। वहीं मानव संसाधन विकास मंत्रालय दारा जारी सूची में इसे पहला स्थान मिला है। भारतीय उच्च शिक्षा और बैज्ञानिक शोध के लिए यह इंस्टीट्यूट बेस्ट है। इसकी स्थापना 1909 में हुई थी।

brics के टॉप 20 में 4 भारतीय श‍िक्षण संस्‍थान,जो इस साल हैं इंड‍िया के टॉप 5 में

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली

बिक्स की टॉप 20 की सूची में क्यूएस रैंकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली को 15वां स्थान मिला है। जबकि मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा इसे भारत में 5वां स्थान मिला है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में शामिल यह संस्थान देश ही नहीं बल्कि विश्व में भी अपनी बड़ी पहचान बना चुका है। इसकी स्थापना 1969 में हुई थी।

brics के टॉप 20 में 4 भारतीय श‍िक्षण संस्‍थान,जो इस साल हैं इंड‍िया के टॉप 5 में

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास

ब्रिक्स देशों के शीर्ष 20 विश्वविद्यालयों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास को 18वां स्थान मिला है। वहीं मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा इसे दूसरा स्थान दिया गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास भी  आधारभूत और प्रोयोजित अनुसंधान करवाता है। इसकी स्थापना 1959 में हुई थी।  

brics के टॉप 20 में 4 भारतीय श‍िक्षण संस्‍थान,जो इस साल हैं इंड‍िया के टॉप 5 में

टॉप 10 में चीन का दबदबा

मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी टॉप 5 की सूची में आईआईटी खरगपुर भी शामिल है। इसे इस लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। वहीं ब्रिक्स के टॉप 10 के शीर्ष विश्वविद्यालयों में आठ चीन के हैं। इस रैंकिंग में साफ है कि ब्रिक्स देशों भारत, चीन, ब्राजील, रूस और दक्षिण अफ्रीका देश शामिल हैं लेकिन इनमें सबसे ज्यादा चीन और फिर भारत का है।

National News inextlive from India News Desk