- मार्च में रियो ओलम्पिक के लिए इंडिया हॉकी टीम का कैम्प लगाया जाएगा

- यूपी के दानिश मुज्तबा, मो। आमिर, ललित उपाध्याय और इमरान खान इंडिया हॉकी टीम के कैम्प में शामिल

LUCKNOW:

रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाली इंडियन हॉकी टीम में यूपी के चार खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। फरवरी के अंत में हॉकी इंडिया लीग खत्म होने के साथ ही इंडिया हॉकी टीम का कैम्प शुरू हो जाएगा। यूपी के चार खिलाडि़यों में दानिश मुज्तबा, मो। आमिर खान, इमरान खान और ललित उपाध्याय शामिल हैं।

- मार्च में लगेगा कैम्प

हॉकी इंडिया से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि ओलम्पिक के लिए टीम इंडिया का कैम्प मार्च में शुरू हो जाएगा। इस कैम्प में यूपी के चार खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें दानिश मुज्तबा, मो। आमिर खान, इमरान खान और दानिश मुज्तबा शामिल हैं। इसमें आमिर, इमरान और दानिश सभी इलाहाबाद के हैं जबकि ललित उपाध्याय वाराणसी के हैं। पिछले साल हुई सीनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप में इन खिलाडि़यों के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए इनका चयन इंडिया कैम्प के लिए किया गया है। खेल विभाग के अधिकारियों की माने तो दानिश को छोड़कर सभी खिलाड़ी खेल विभाग के हॉस्टल प्रशिक्षु खिलाड़ी रहे हैं। इसमें इमरान केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ही हॉकी का ककहरा सीखा। उस समय यहां कोच हॉकी के राकेश शर्मा थे। ललित उपाध्याय ने वाराणसी के स्पो‌र्ट्स हॉस्टल में रहकर हॉकी की प्रैक्टिस शुरू की। हॉकी इंडिया से जुड़े लोगों की माने तो इन सभी खिलाडि़यों परफार्मेस शानदार हैं ऐसे में ये सभी खिलाड़ी टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

कोट

ओलम्पिक के लिए कैम्प में यूपी के खिलाडि़यों के शामिल होने से यहां के लोकल प्लेयर्स का उत्साह बढ़ेगा। यह हमारे लिए भी गर्व की बात है कि प्रदेश के चार खिलाड़ी इस समय इंडिया हॉकी टीम में शामिल हैं।

डॉ। आरपी सिंह

सचिव

हॉकी यूपी