- फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाने में था अहम रोल, पुलिस ने किया अरेस्ट

PATNA : दूसरे के नाम और एड्रेस पर सफारी और स्कॉडा जैसी गाडि़यों को फाइनांस कराने वाले राज सिन्हा के दूसरे साथी अमितेश को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वह मैगमा फाइनांस कंपनी का स्टाफ है। अमितेश को राजीव नगर थाने की पुलिस ने अरेस्ट किया है। दरअसल, अमितेश को राज सिन्हा के बारे में पूरी इंफॉरमेशन थी। वह पहले से जानता था कि राज सिन्हा फर्जी डॉक्यूमेंट्स के आधार पर कार फाईनांस करवाता है और उसे बाद में बेच देता है। अमितेश की हेल्प से राज सिन्हा ने एक टाटा सफारी और एक हांडा प्रायो कार फाईनांस कराया था, जो किसी दूसरे पर्सन के नाम पर था। इससे पहले राज सिन्हा एक टाटा सफारी और एक स्कॉडा कार भी फाइनांस करा चुका है। इस बारे में राजीव नगर थाना के एसएचओ ने बताया कि सोमवार को ही राज सिन्हा को अरेस्ट किया गया था। साथ ही उसके पास से एक सफारी गाड़ी बरामद की गई थी। दूसरे के नाम और एड्रेस पर राज सिन्हा अब तक दो सफारी, एक स्कॉडा और एक हांडा प्रायो कार फाइनांस करवा चुका है।