न्यू नगड़ा टोली निवासी एक दंपती के एक लाख का जेवरात ले भागे ठगे

-बाइक से आए थे दो युवक, बोले पुराने गहने करवा लीजिए चकाचक

-कंप्लेन दर्ज करने लालपुर थाना पहुंची विक्टिम महिला, पुलिस ने पहले वेरिफिकेशन की बात कह लौटा दिया

RANCHI: सोमवार को लालपुर थाना क्षेत्र के न्यू नगड़ा टोली का एक दंपती ठग गिरोह का शिकार हो गया। गहने चमकाने के नाम पर बाइक से आए दो लोग एक लाख रुपए के जेवरात ठग कर चलते बने। घटना दोपहर क्ख्.फ्0 बजे की है। इस संबंध में विक्टिम लालपुर थाने कंप्लेन करने पहुंचा। लेकिन, पुलिस ने पहले वेरीफिकेशन करने की बात कहकर पीडि़त महिला को थाने से चले जाने को कह दिया।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक, दोपहर क्ख्.फ्0 बजे के करीब न्यू नगड़ा टोली स्थित अपने घर में पति-पत्‍‌नी थे। इसी क्रम में बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और कहा कि वे लोग घर में रखी ज्वेलरी आदि को चमकाने का काम करते हैं। इसके बाद उनलोगों ने अपनी अंगूठी उतारी और उन्हें चमकाने के लिए दे दिया। इसके बाद सोने की चेन उतार कर सफाई करने के लिए उन्हें थमा दिए गए। युवकों ने कहा कि इसे गर्म पानी में खौलाना होगा। इसके बाद युवक किचन में गए और गर्म पानी में हल्दी डाल दी। थोड़ी देर बाद बाहर आए और अपनी फीस लेकर चलते बने। इसी बीच जब दंपती किचन में गया तो देखा की बर्तन में केवल पानी गर्म हो रहा है। तब उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। इसके बाद लालपुर थाने में कंप्लेन दर्ज कराने के लिए पहुंची। इस संबंध में लालपुर पुलिस से पूछे जाने पर कहा गया कि मामले की छानबीन की जा रही है।