- बैंक ने दर्ज कराई सिविल लाइंस थाने में फ्राड की रिपोर्ट

- फैक्ट्री लगवाने के नाम पर लिया था लोन, कर दिया गेम

<- बैंक ने दर्ज कराई सिविल लाइंस थाने में फ्राड की रिपोर्ट

- फैक्ट्री लगवाने के नाम पर लिया था लोन, कर दिया गेम

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: फैक्ट्री लगाने के बहाने बैंक से रुपए लोन लेकर गेम कर दिया। पंजाब नेशनल बैंक को तीस लाख क्8 हजार रुपए का चूना लगा दिया। मामले में बैंक आफिसर ने दो लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में फ्राड की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस केस की जांच पड़ताल में जुट गई है।

सवा करोड़ रुपए का लोन

पंजाब नेशलन बैंक के सहायक महाप्रबंधक अरविन्द्र कुमार ने बताया कि लास्ट इयर अल्लापुर के रहने वाले मोहित मिश्रा और टैगोर टाउन के अम्बरीश तिवारी ने एक फैक्ट्री खोलने के लिए लोन अप्लाई किया था। बैंक ने उन्हें सवा करोड़ रुपए का लोन पास कर दिया। बैंक की ओर से एकमुश्त लोन एमाउंट इन लोगों को नहीं दिया जाना था। फ‌र्स्ट फेज में फैक्ट्री के लिए जमीन व अन्य खर्च के लिए पैसा रिलीज किया गया। उसके बाद मशीनरी के लिए अगल से भ्ब् लाख रुपया दिया जाना था। बैंक आफिसर की माने तो इन्हें किसी कंपनी से एक मशीन खरीदना था। इसी के नाम पर दोनों ने गेम कर दिया।

फेक एकाउंट खोल दिया

बैंक वालों का आरोप है कि दोनों पार्टनर ने मिलकर उस कंपनी के नाम से फेक एकाउंट खोल लिया, जहां से मशीन लेना था। फिर तीस लाख क्8000 रुपए इस एकाउंट में ट्रांसफर करा कर निकाल लिया। जबकि ऐसा नहीं होना था। रुपए सीधे उस कंपनी के एकाउंट में जाना था। जब इस बात की जानकारी बैंक वालों को हुई तो उन्होंने इसकी जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइंस थाने में दोनों पार्टनर के खिलाफ फ्राड का मामला दर्ज करा दिया।