-नगर निगम की गाडि़यों में चल रहा था तेल का खेल

-नगर आयुक्त देवेन्द्र पाण्डेय के आदेश पर नपे दो कर्मचारी

ALLAHABAD: नगर निगम की गाड़ी चलाने के नाम पर जो पेट्रोल और डीजल चोरी करने का गेम चल रहा था, मंडे को उसमें बड़ी कार्रवाई हुई। नगर आयुक्त नगर आयुक्त देवेन्द्र पाण्डेय के आदेश पर दो कर्मचारी फोर मैन वीरेन्द्र पाण्डेय और स्टोर कीपर सूर्य भान को सस्पेंड कर दिया गया। दोनों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में फर्जीवाड़ा करने का मामला दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी गई है। अब इस केस की जांच सिविल लाइंस थाने की पुलिस करेगी।

हाईकोर्ट में फंसा है मामला

नगर निगम की गाडि़यां चलाने वाले हमेशा ही तेल के नाम पर गेम करते थे। मजेदार बात यह थी कि इसका कोई रिकॉर्ड नहीं था। यह मामला जब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा तो कहानी बदल गई। जांच के दौरान पता चला कि नगर निगम की कई गाडि़यां ऐसी हैं जिन पर नंबर ही अंकित नहीं है। इनके लिए भी तेल एलॉट किया जाता है। जांच में तेल के खेल का खुलासा हुआ तो हेराफेरी भी सामने आ गई। शुरूआती जांच में ही संकेत मिल गया कि इस खेल ने नीचे से लेकर ऊपर तक के इम्प्लाई शामिल हैं। हाई कोर्ट में इस पर जवाब दाखिल था तो निगम ऑफिसर्स के पास चारा नहीं बचा कि वह अपने दामन पर आने वाले दाग से बचें। शायद यही कारण है कि प्रारंभिक तौर पर कार्रवाई कर दी गई है। वैसे इसे कोर्ट में जवाब दाखिल करने की तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है।

अब पुलिस शुरू करेगी जांच

निगम के पाले से निकल कर अब मामला पुलिस के पाले में जा पहुंचा है। नगर निगम की जांच रिपोर्ट को अब पुलिस को आगे बढ़ाना है। इससे निगम के कर्मचारियों में बेचैनी बढ़ गई है क्योंकि निगम के अफसरों को सेट करना आसाना था। पुलिस को सेट करना शायद उतना आसान नहीं होगा। इसे लेकर सोमवार को नगर निगम में हड़कंप की स्थिति रही। हालांकि कुल कितने रुपए की हेराफेरी पकड़ में आ चुकी है? इस सवाल पर निगम का कोई भी जिम्मेदार अफसर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं था।