- खोराबार एरिया के कुसम्ही बाजार की घटना

- पीएनबी ब्रांच में रुपए जमा करने गया था सिकंदर

<- खोराबार एरिया के कुसम्ही बाजार की घटना

- पीएनबी ब्रांच में रुपए जमा करने गया था सिकंदर

GORAKHPUR:

GORAKHPUR: खोराबार एरिया के कुसम्ही बाजार में उचक्कों ने मदद के बहाने अनपढ़ मजदूर को चूना लगा दिया। उसकी आंखों के सामने ख्8 हजार रुपए नकदी लेकर फरार हो गए। गाढ़ी कमाई की नकदी गायब होने पर मजदूर दहाड़ मारकर रो पड़ा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उचक्कों की तलाश में लगी है।

अनपढ़ होने से खोजा मददगार

वन टांगिया नर्सरी खाले टोला निवासी सिकंदर मजदूरी करता है। कुसम्ही बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में उसका अकाउंट है। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे ख्8 हजार रुपए लेकर वह जमा कराने बैंक गया। अनपढ़ होने की वजह से जमा फॉर्म भरने के लिए वह किसी मददगार को तलाशने लगा। काफी देर तक वह परेशान रहा। उसको परेशान हाल देखकर दो युवकों ने मदद का आश्वासन दिया।

फॉर्म भरने में रुपए ले गए उचक्के

दोनों युवकों ने सिकंदर का जमा फॉर्म भरने का झांसा दिया। दोनों युवकों के पास खड़ा होकर सिकंदर फॉर्म भरवाने लगा। तभी एक युवक ने फॉर्म में जानबूझकर गलती कर दी। दोनों ने उसको नया फॉर्म लेने को भेज दिया। हड़बड़ी में नकदी का झोला छोड़कर सिकंदर फॉर्म लेने चला गया। मौका पाकर उचक्के नकदी सहित गायब हो गए। काउंटर से नया फॉर्म लेकर सिकंदर पीछे मुड़ा तो युवक नहीं मिले। बैंक के भीतर-बाहर दोनों युवकों की तलाश की। उनके लापता होने पर रोने लगा। तब लोगों को उसके साथ हुई ठगी की जानकारी हुई।