-ज्योतिषी बनकर महिला झांसे में ले लिया जालसाज

GORAKHPUR: शाहपुर के राप्ती कॉम्प्लेक्स के पास गुरुवार दोपहर एक जालसाज ज्योतिषी बनकर महिला को झांसे में ले उसका जेवरात लेकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद जालसाज की तलाश शुरू कर दी। शाहपुर के ही लालकोठी निवासी विजय सिंह की पत्नी आशा सिंह दोपहर एक बजे के करीब राप्ती काम्पलेक्स में कुछ सामान खरीदने जा रहीं थीं। वह अभी कॉम्प्लेक्स के सामने पहुंची थी कि एक युवक ने रोक कर बाबा रामदेव के सामान का कैम्प लगने का स्थान पूछा। महिला जानकारी नहीं होने की बात कह आगे बढ़ गई।

लक्ष्मी का ध्यान लगवा हाे गया फरार

युवक ने कहा कि आप का ग्रह दशा इस समय ठीक नहीं चल रहा है। यह सुनकर महिला उसके झांसे में आ गई। युवक ने इसके लिए पूजा कराने की सलाह दी। वह महिला से अगरबत्ती और कपूर मंगवाकर वहीं पूजा करने लगा। अगरबत्ती जलाकर उसने महिला से सभी जेवर पर्स में रख लेने को कहा। इसके बाद उसने आंख बंद कर लक्ष्मी जी का ध्यान करने को बोला। महिला लक्ष्मी जी का ध्यान लगाने के लिए आंख बंद कर ली। इस बीच युवक उसका पर्स लेकर फरार हो गया। महिला कुछ देर बाद आंख खोली तो युवक गायब मिला। पर्स गायब देख उसने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस महिला से जालसाज का हुलिया जानकर उसकी तलाश शुरू कर दी।