RANCHI: हीमोफीलिया पेशेंट्स के लिए व‌र्ल्ड फेडरेशन आफ हीमोफीलिया ने रिम्स को फैक्टर डोनेट किया है। इससे अब हीमोफीलिया के गंभीर मरीजों को फैक्टर के लिए इंतजार नहीं करना होगा। वहीं, इसके लिए पेशेंट्स से कोई चार्ज भी नहीं लिया जाएगा। फैक्टर 8 के क्भ्00 वायल रिम्स में अवेलेवल हैं। हीमोफीलिया सोसायटी आफ रांची के अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल ने बताया कि मरीजों को फैक्टर नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में व‌र्ल्ड फेडरेशन द्वारा दिए फैक्टर जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं गंभीर मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी। सोमवार को डब्ल्यूजीएचएसआरसी की अध्यक्ष मुक्ता जायसवाल ने फतेहपुर, जामताड़ा के बंटू कुमार मोदी को पहला फैक्टर दिया।

एक फैक्टर की कीमत भ्0-म्0 हजार

संतोष जायसवाल ने बताया कि यह फैक्टर कीमती है। एक वायल की कीमत भ्0-म्0 हजार रुपए है। वहीं फैक्टर लगाने का तरीका भी अलग है, तो इसे सावधानी से लगाया जाएगा। अगर एक भी वायल बर्बाद होगा, तो इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि यह फैक्टर गंभीर मरीजों जैसे ब्रेन हेमरेज, ऑपरेशन वाले मरीजों को दिया जाएगा। यह फैक्टर गंभीर मरीजों को तेजी से रिकवर करने में मदद करता है।