आईआईआईटी में स्वाधीनता उत्सव पखवाड़े की शुरुआत

ALLAHABAD: देश की स्वतंत्रता की 70 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में मंडे से स्वाधीनता उत्सव पखवाड़े की शुरुआत की गई। जिसका उद्घाटन करते हुए कार्यवाहक निदेशक प्रो। जीसी नन्दी ने कहा कि देश ने पिछले 70 वर्षो में विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किया है। आज देश सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल है। यहां से निकले छात्र पूरे दुनिया में अपनी सेवा दे रहे हैं। आज युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे देश को आगे कहां तक ले जा सकते हैं।

वाद विवाद में हिमांक प्रथम

अधिष्ठाता प्रो। उमाशंकर तिवारी ने कहा कि स्वाधीनता के बाद से देश विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। छात्रों को देखना होगा कि पिछली उपलब्धियां क्या रहीं और वर्तमान में कैसे देश को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से सशक्त बना सकते हैं। इस अवसर पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय क्या हम वास्तव में स्वतंत्र हैं था। जिसमें छात्र वर्ग में हिमांक गोयल प्रथम, युग रत्ना श्रीवास्ताव द्वितीय तथा हर्षित अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। अन्य वर्ग में अनन्या सिंह ने पुरस्कार जीता। कार्यक्रम का संचालन डॉ। विजय चौरसिया ने किया। पखवाड़े में विशिष्ट व्याख्यान, कोलाज, प्रभात फेरी, चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर कार्यक्रम इत्यादि होंगे।