DEHRADUN : राजधानी दून सहित राज्य के अन्य हिस्से में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है, मौसम विभाग की मानें तो अगले ख्ब् घंटों में फिर बादल बरसेंगे और बर्फ भी पड़ेगी। रविवार सुबह से ही आसमान में घिरे बादल बरसने की उम्मीद जगा रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि ये बादल सूबे के पर्वतीय क्षेत्र में अधिक ऊंचाई पर वर्षा एवं बर्फबारी दे सकते हैं। कुछ स्थानों में उनके गरज के साथ बरसने के भी आसार हैं। राज्य मौसम केंद्र के डायरेक्टर डा। आनंद शर्मा ने बताया कि राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ एरिया में गर्जना के साथ बारिश पड़ सकती है।