सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हुई

फ्रांस्वा ओलांद का कहना है कि राफेल डील पर दोनों देश सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कुछ तकनीकी मामलों में अड़चनों को दूर करने की कोशिश की जा रही है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वो उनके दृढ़निश्चय और कूटनीतिक सूझबूझ के कायल हैं। ओलांद की तीन दिवसीय भारत यात्रा रविवार से शुरू हो रही है फ्रांस के राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ओलांद की यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। वो गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार भारत सरकार की तरफ से मुख्य अतिथि होंगे। ओलांद के दौरे में दोनों  देशों के बीच डिफेंस, सोलर एनर्जी और स्मार्ट सिटी को लेकर कई बड़े समझौते होने की उम्मीद जतायी जा रही है। ओलांद इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। ओलांद की भारत यात्रा आज से चंडीगढ़ से शुरू हो रही है। पीएम मोदी उनकी अगवानी करने के लिए चंडीगढ़ जा सकते हैं।

पहले ही ऐलान कर चुका

इससे पहले ओलांद साल 2013 में भारत आए थे। फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ 100 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आएगा जिसमें डेसाल्ट एविएशन और डीसीएनएस के अधिकारी शामिल हो सकते हैं। राफेल जेट डेसाल्ट का ब्रांड है। बताया जा रहा है कि राफेल डील के संबंध में दोनों देशों के बीच इंटर गवर्नमेंटल एग्रीमेंट पर दस्तखत हो सकता है। 36 राफेल विमान की खरीद के लिए भारत पहले ही ऐलान कर चुका है। पीएम मोदी ने अप्रैल 2015 में यूरोप का दौरा किया था। उस दौरान ऊर्जा, स्पेस, रेलवे समेत 19 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे। चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भारत और फ्रांस के बीच दस्तखत हो सकते हैं। पिछले साल फ्रांस ने चंडीगढ़, नागपुर और पुड्डुचेरी को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए मदद करने का भरोसा दिया था। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चंडीगढ़ 2016-17 के लिए शहरी विकास मंत्रालय द्वारा फंडिंग के लिए चयनित किए जाने की रेस में है।

पांच घंटे मेहमान बनेंगे

फ्रांस्वा ओलांद फ्रांस से सीधे चंडीगढ़ आएंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद शहर में पांच घंटे मेहमान बनेंगे। 2:30 बजे ओलांद एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से उनका काफिला ताज होटल करीब 2:40 पर पहुंचेगा। ओलांद तीन बजे रॉक गार्डन रवाना होंगे। इसके बाद 3:10 मिनट पर फ्रांस्वा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात होगी। इसके बाद दोनों रॉक गार्डन का फेज तीन देखेंगे। फिर 3:30 बजे ओलांद व मोदी कैपिटल कांप्लेक्स पहुंचेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सेक्टर-10 आर्ट म्यूजियम सेंटर में हड़प्पा व मोहनजोदड़ो संस्कृति से जुड़े अवशेष देखेंगे। 3:50 मिनट पर ओलांद व मोदी ताज होटल लौटेंगे। फ्रांस व भारत के उद्यमियों से बैठक करेंगे। इसके पश्चात ओलांद व मोदी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। उनकी अगवानी के लिए पीएम मोदी चंडीगढ़ जाएंगे।

सेरिमोनियल वेलकम होगा

रॉक गार्डेन के अलावा दोनों नेता दूसरे टूरिस्ट स्पॉट को देख सकते हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले दोनों नेता चंडीगढ़ में सीइओ फोरम को संबोधित करेंगे। इस दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। 25 जनवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति की मीटिंग बिजनेस लीडर्स और दूसरे सीइओ से होगी। राष्ट्रपति भवन में ओलांद को सेरिमोनियल वेलकम दिया जाएगा। उसके बाद वो महात्मा गांधी को श्रद्दांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे। 26 जनवरी को ओलांद गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। स्वदेश रवाना होने से पहले वो राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डेन में एट-होम में शामिल होंगे।

inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk