कानपुर।  बॉलीवुड के सबसे फेमस एक्टर-एक्ट्रेस दीपका पादुकोण और रणवीर सिंह न्यूली वेड कपल हैं। दोनों ने कुछ दिन पहले इटली में भव्य तरीके से शादी की थी। हम सभी जानते हैं कि भारत में पॉलिटिशियन के बेटे-बेटियों, बिजनेस टाइकून के बच्चों और एक्टर-एक्ट्रेसों की शादियों आम नहीं होती हैं। उनकी शादियों को खूब पब्लिसिटी मिलती है। यही कारण है वे अपनी शादी भी बहुत अनोखे और भव्य तरीके से करते हैं। हम तस्वीरों के जरिये भारत की कुछ बिग फैट वेडिंग्स का नजारा दिखाने जा रहे हैं।

शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर की शादी

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर और सीएनएन रिक्रूटर भुमिका डेव ने अक्टूबर, 2017 में एक दूसरे से शादी की थी। यह भी भारत की बिग फैट वेडिंग थी। यह शादी भव्य तरीके से हुई थी, इसमें घुड़सवारी से लेकर तमाम शाही चीजों का आयोजन था। इस जोड़े ने पहले 24 दिसंबर, 2017 को तिरुवनंतपुरम में एक रिसेप्शन दिया था और बाद में नई दिल्ली में एक और रिसेप्शन पार्टी रखी थी।

शशि थरूर के बेटे से लेकर दीप-वीर की शादी तक यह हैं भारत की बिग फैट वेडिंग्‍स

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी

दिसंबर 2017 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी भी बाकी लोगों से अलग साबित हुई। इस जोड़ी ने इटली में भव्य तरीके से शादी की थी और दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों ने मीडिया में काफी दिनों तक सुर्खियां बटोरीं थीं। बाद में उन्होंने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी, जिनमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई लोग शामिल हुए।

शशि थरूर के बेटे से लेकर दीप-वीर की शादी तक यह हैं भारत की बिग फैट वेडिंग्‍स

काजल फैबियानी की शादी

मार्च 2011 में मैरीगोल्ड समूह के सीईओ, गौरव असोमुल और काजल फैबियानी की शादी को भी बिग फैट वेडिंग्स में से एक माना जाता है। दोनों की शादी मोनाको में हुई और उसमें लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किये गए थे। इस जोड़े ने शहर का सबसे भव्य होटल बुक किया था और उसमें अपने मेहमानों के लिए सबसे शानदार भोजन का इंतजाम किया था। दोनों की शादी में अंतरराष्ट्रीय हिप-हॉप कलाकार, एकॉन ने परफॉर्म किया था। हालांकि, 2015 में दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया।

शशि थरूर के बेटे से लेकर दीप-वीर की शादी तक यह हैं भारत की बिग फैट वेडिंग्‍स

मल्लिका रेड्डी की शादी

जीवीके समूह के संस्थापकों की पोती, मल्लिका रेड्डी की शादी जून 2011 में सिद्धार्थ रेड्डी से हुई थी। इस शादी को भी साधारण नहीं कहा जा सकता है। शादी में 100 करोड़ से अधिक रुपये खर्च हुए थे। मंडप लाल मखमल और सोने के रंगों से सजाय गया था। डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने न केवल दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों को डिजाइन किया बल्कि बेहतरीन फूलों से सजे मंडप को भी डिजाइन किया था।

शशि थरूर के बेटे से लेकर दीप-वीर की शादी तक यह हैं भारत की बिग फैट वेडिंग्‍स

लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिषा मित्तल की शादी

लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिषा मित्तल ने अमित भाटिया से 2004 में बिग फैट वेडिंग की थी। शादी का आयोजन फ्रांस के महल 'वर्सेलस' में किया गया था। यह एकमात्र निजी समारोह है जिसे महल में होस्ट किया गया था। इस शादी में 350 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किये गए थे।

शशि थरूर के बेटे से लेकर दीप-वीर की शादी तक यह हैं भारत की बिग फैट वेडिंग्‍स

लक्ष्मी मित्तल की भतीजी श्रीकृति मित्तल की शादी

लक्ष्मी मित्तल की भतीजी श्रीकृति मित्तल ने दिसंबर, 2013 में गुलराज बहल से शादी की थी। दोनों की शादी बार्सिलोना में शानदार तरीके से हुई थी।  शादी के पूरे कार्यक्रम की लागत लगभग 500 करोड़ रुपये थी।

शशि थरूर के बेटे से लेकर दीप-वीर की शादी तक यह हैं भारत की बिग फैट वेडिंग्‍स

संजय हिंदुजा की शादी

ब्रिटेन स्थित अरबपति संजय हिंदुजा और डिजाइनर अनु महतानी ने फरवरी 2015 में भव्य तरीके से शादी की थी। दोनों की शादी में 800 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। दोनों ने उदयपुर में शादी की थी और इसमें कई बड़े कलाकारों ने परफॉर्म किया था।

शशि थरूर के बेटे से लेकर दीप-वीर की शादी तक यह हैं भारत की बिग फैट वेडिंग्‍स

बिपाशा और करण की शादी

इस शादी को 'द मंकी वेडिंग' के रूप में जाना जाता है क्योंकि बिपाशा और करण अक्सर एक-दूसरे से इसी नाम से बुलाते थे। दोनों की शादी का रिसेप्शन भव्य तरीके से मुंबई में ही आयोजित किया गया था, जिसमें कई सेलिब्रिटी शामिल हुए थे।

शशि थरूर के बेटे से लेकर दीप-वीर की शादी तक यह हैं भारत की बिग फैट वेडिंग्‍स

दीपका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल हैं। दोनों ने इटली में लेक कोमो के किनारे एक शाही महल में भव्य तरीके से शादी की, जिसमें करोड़ों रुपये खर्च हुए। दोनों की शादी में आये मेहमान लक्ज़री यॉर्ट से पहुंचे थे।

शशि थरूर के बेटे से लेकर दीप-वीर की शादी तक यह हैं भारत की बिग फैट वेडिंग्‍स

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk