1- दीपिका पादुकोण महेन्द्र सिंह धोनी

जब दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड मे अपने करियर की शुरुआत की थी उस दौर में सूत्रों की माने तो महेन्द्र सिंह धोनी का दीपिका पहली नजर में ही पसंद आ गईं थी। कुछ मैचों मे दीपिका इंडियन क्रिकेट टीम को चीयर करने के लिए भी पहुंची थीं। जिसके कुछ ही टाइम बाद दीपिका का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह से जुड़ने लगा। दीपिका इन दिनो रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं।

इन बॉलीवुड हसीनाओं और क्रिकेटर्स के अफेयर ने बटोरी सुर्खियां

2- युवराज सिंह-किम शर्मा

क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम अक्सर बॉलीवुड की हसीनाओं से जोड़ा जाता है। युवराज बॉलीवुड डीवा किम शर्मा के साथ एक लंबे समय तक अफेयर में रहे। दोनों ने एक दूसरे को 4 सालों तक डेट किया। युवराज की मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं जिसके चलते दोनो को अलग होना पड़ा। 2011 में युवराज ने कैंसर से जंग लड़ी और जीती भी। किम ने कभी इस रिश्ते के टूटने की वजह का किसी से जिक्र नही किया।

इन बॉलीवुड हसीनाओं और क्रिकेटर्स के अफेयर ने बटोरी सुर्खियां

3- गीता बसरा-हरभजन सिंह

बॉलीवुड डीवा गीता बसरा और फिरकी किंग हरभजन सिंह ने भी एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। पर दोनो का रिश्ता एक अच्छे और कभी ना खत्म होने वाले सफर यानी शादी पर जा कर शुरु हुआ। हरभजन ने 2015 में गीता के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए। अगस्त 2016 में लंदन के एक अस्पताल में गीता ने एक बेटी को जन्म दिया।

इन बॉलीवुड हसीनाओं और क्रिकेटर्स के अफेयर ने बटोरी सुर्खियां

4- सौरव गांगुली-नगमा

सूत्रों की माने तो इंडियन टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की एक्ट्रेस नगमा से मुलाकात लंदन में हुई थी। उस दौरान सौरव अपने बचपन के प्यार डोना गांगुली से शादी के बंधन में बंध चुके थे। दोनों का छुपा हुआ प्यार 2001 में शुरु हुआ। दोनों को कई जगहों पर एक साथ देखा गया। दोनों की मोहब्बत अखबार की सुर्खियों मे रही। गांगुली और नगमा का रिश्ता ज्यादा लंबा नही चला और दोनों को अलग होना पड़ा।

इन बॉलीवुड हसीनाओं और क्रिकेटर्स के अफेयर ने बटोरी सुर्खियां

5- सारिका-कपिल देव

भारत को 1983 में पहला क्रिकेट विश्व कप दिलवाने वाले कप्तान कपिल देवा का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारिका से चला। कपिल की फैमिली दोनो के रिश्ते से बहुत खुश थे और उनका परिवार दोनो की शादी की तैयारियां कर रहा था। कपिल की एक और गर्लफ्रेंड भी थे जिनका नाम रोमी था। देव रोमी के लिए सेटेल हो गए।

इन बॉलीवुड हसीनाओं और क्रिकेटर्स के अफेयर ने बटोरी सुर्खियां

6- सुष्मिता सेन-वसीम अक्रम

बॉलीवुड और क्रिकेट के सबसे फेमस अफेयर्स में से एक था मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन और पाकिस्तानी गेंदबाज वसीम अकरम का। दोनों ने एक रियलिटी डॉन्स शो एक खिलाड़ी एक हसीना जज की भूमिका निभाई थी। दोनो की शादी करने की खबरें भी आईं थी। सुष्मिता हमेशा अपने रिश्तों को लेकर ओपेन रहती हैं। काफी दिनों तक दोनो के अफेयर की अफवाहें मीडिया की सुर्खियों मे रही। जिसके बाद सुष्मिता ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा था कि वो और अकरम अच्छे दोस्त हैं।

इन बॉलीवुड हसीनाओं और क्रिकेटर्स के अफेयर ने बटोरी सुर्खियां

7- जीनत अमान-इमरान खान

70 के दशक की बॉलीवुड में सबसे हॉट एक्ट्रेस माने जाने वाली जीनत अमान का नाम इमरान खान के साथ जोड़ा गया था। दोनो के अफेयर की खबरों ने मीडिया में हंगामा मचा दिया था। जीनत का नाम संजय खान के साथ भी जोड़ा गया था। उस दौरान बेनजीर भुट्टो और इमरान खान के साथ डेट करने की भी खबरें मीडिया में आने लगी। जीनत की जिंदगी में कई लोग आए पर कोई उन्हें वो खुशी नही दे सका।

इन बॉलीवुड हसीनाओं और क्रिकेटर्स के अफेयर ने बटोरी सुर्खियां

8- युवराज सिंह-हैजल कीच

इंडियन क्रिकेट टीम के धुरंधर खिलाड़ी युवराज सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हैजल कीच से सगाई कर ली है। हैजल सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में सेकेंड लीड में नजर आईं थी। इसके बाद हैजल बिग बास रियेलिटी शो में भी नजर आईं थी।

इन बॉलीवुड हसीनाओं और क्रिकेटर्स के अफेयर ने बटोरी सुर्खियां

9- विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड सुपर हॉट अनुष्का शर्मा और क्रिकेट के धुरंधर विराट कोहली ने अपने मोहब्बत के शुरुआती दिनो मे कहा था कि दोनो सिर्फ दोस्त हैं। जब दोनो एक साथ नजर आने लगे तो उन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार किया। नवंबर 2014 में जब इंडिया श्रीलंका के खिलाफ मैच खेल रहा था तब अनुष्का विराट को चीयर करने के लिए वहां मौजूद थीं। अपना शतक पूरा करने के बाद विराट ने अनुष्का को फ्लांइग किस भी दी। अनुष्का ने कहा था कि हां मैं विराट के साथ रिलेशन में हूं।

इन बॉलीवुड हसीनाओं और क्रिकेटर्स के अफेयर ने बटोरी सुर्खियां

10- अमृता सिंह-रवी शास्त्री

पूर्व क्रिकेटर रवी शास्त्री का नाम कई लड़कियों के साथ जोड़ा जा चुका है पर सबसे ज्यादा उनका रिश्ता बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ सुर्खियों मे रहा। शाहजहां स्टेडियम में रवी शास्त्री के मैदान में आने पर चियर करती हुईं दिखी थीं। जब दोनों का रिश्ता मीडिया में सुर्खियों की वजह बना तो रवी ने अमृता से दूरी बनाना शुरु कर दिया। जिसके बाद रवी ने रितू सिंह से शादी कर ली वहीं अमृता सिंह भी अपने से कई साल छोटे एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी के बंधन में बंध गईं।  

इन बॉलीवुड हसीनाओं और क्रिकेटर्स के अफेयर ने बटोरी सुर्खियां

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk