-लगातार बाधित हो रही है पेट्रोल पंपों की सप्लाई

-शुक्रवार को पेट्रोल के लिए तरसे लोग, लगन सीजन में हो रही अधिक दिक्कत

ALLAHABAD: दो सप्ताह बीतने के बावजूद शहर में पेट्रोल और डीजल की क्राइसिस खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हालात यह है कि दोनो में किसी एक की सप्लाई आए दिन बाधित होने से पब्लिक को परेशान होना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप संचालक इंडियन ऑयल कंपनी और भारत पेट्रोलियम की इस मनमानी से ऊब चुके हैं। लापरवाही के चलते उनमें जबरदस्त आक्रोश पनप रहा है। शुक्रवार को पेट्रोल की सप्लाई प्रॉपर नहीं होने से कई पेट्रोल पंप में सूखा पड़ा रहा।

आखिर क्यों नहीं मिल रहा स्टाक

पेट्रोल पंपों पर लगातार परेशानी बनी हुई है। शहर में सबसे ज्यादा दिक्कत इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर बनी हुई है। यहां पर पिछले दो सप्ताह से क्राइसिस का माहौल है। कभी डीजल की शार्टेज हो जाती है तो कभी टाइमली पेट्रोल नहीं पहुंच पाता है। इसके चलते दिन में कभी भी उन्हें नो स्टाक का बोर्ड लगाकर पब्लिक को वापस करना पड़ता है। रोजाना शहर के चालीस से पचास फीसदी पंप इस परेशानी से गुजरते हैं। संचालकों को भी नहीं समझ आ रहा कि उन्हें प्रॉपर स्टाक क्यों नहीं दिया जा रहा है।

टैंकर है तो मंगवा लो, वरना बंद करो

शहर में भारत पेट्रोलियम द्वारा संचालित चालीस से पचास पेट्रोल पंप मौजूद हैं। इनको मुगलसराय स्थित डिपो से फ्यूल की सप्लाई की जाती है। यहां हालात ज्यादा खराब हैं। एक सप्ताह पहले यहां दो दिन सप्लाई पूरी तरह बंद थी। इसके बाद जैसे-तैसे सप्लाई शुरू हुई लेकिन परेशानियां कम नहीं हुई। शुक्रवार को एक बार फिर यहां से पेट्रोल नहीं आया। जिन पंप संचालकों के पास टैंकर है उन्हें थोड़ी राहत है लेकिन बाकी का दिन इंतजार में बीत रहा है। इसी तरह इंडियन ऑयल का डिपो इलाहाबाद में होने के बावजूद यहां से निकलने वाले टैंकर पंपों तक नहीं पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण एरिया के पंपों पर हो रही है। कौशांबी के कई पंप गुरुवार और शुक्रवार को तेल नहीं होने से बंद होने की स्थिति में आ गए।

लगन सीजन में बढ़ जाती है डिमांड

वर्तमान में लगन का सीजन चल रहा है। ऐसे समय पर पेट्रोल और डीजल की डिमांड डेढ़ गुना तक बढ़ जाती है। यही कारण है कि फ्यूल क्राइसिस के चलते लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आमतौर पर इलाहाबाद में प्रतिदिन चार सौ लीटर पेट्रोल और क्म्00 लीटर डीजल की खपत होती है। पंप संचालक लगातार एक्स्ट्रा सप्लाई की डिमांड कर रहे हैं, जिसकी सुनवाई नहीं हो रही है।

हमारा तो नंबर ही नहंी आ रहा है। कई-कई दिन के अंतर में डिपो से तेल का टैंकर आता है। अधिकारी हमारी सुनने को तैयार नहीं हैं। प्रॉपर डीजल-पेट्रोल की सप्लाई नहीं होने से पब्लिक ज्यादा परेशान हो रही है।

-दिलीप मेहरोत्रा,

पेट्रोल पंप संचालक

मुगलसराय से तेल के टैंकर नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को कई पंपों पर पेट्रोल की क्राइसिस रही। लगन का सीजन चल रहा है जिससे पब्लिक को फ्यूल की तलाश में भटकना पड़ रहा है। दो सप्ताह से दोनों डिपो की लापरवाही जारी है।

मो। अशरफ अशफॉक,

अध्यक्ष, इलाहाबाद पेट्रोल डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन