-शाहपुर के बशारतपुर की घटना

-चर्च पुरोहित का कहना है कि 50 से 60 की संख्या में आए लोगों ने किया बवाल

- फल गॉस्पल चर्च में चल रहा था आराधना व मिलन समारोह कार्यक्रम

-ईसाई समुदाय के लोगों ने सड़क पर उतर किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

GORAKHPUR: बशारतपुर के फूल गॉस्पल चर्च में गुरुवार सुबह क्रिसमस सप्ताह मनाया जा रहा था। चर्च में आराधना व मिलन समारोह कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच पगड़ी पहने 50 से 60 की संख्या में लोग पहुंचे और हंगामा करने लगे। आरोप है कि समारोह में मौजूद महिलाओं व बच्चों को मारपीटा गया और तोड़फोड़ की। इस बीच चार लोग घायल हो गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। इससे आक्रोशित ईसाई समुदाय के लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ कैंट अमित मिश्रा और शाहपुर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने मामले को शांत कराने का प्रयास करने लगे। लेकिन वह चर्च में आए बाहरी लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। देर शाम तक अफसरों की कोशिश के बाद मामला शांत कराया गया। इसमें एग्नेस, आर्दश, रीतू राज, निर्मल को चोटे आई।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल

चर्च के अंदर और बाहर तक पब्लिक का जमावड़ा लग गया। इस बीच सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा। पुरोहित बीएल लाल का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दे दी गई थी। लेकिन वह नहीं पहुंची। यदि समय पर पहुंच जाती तो मामला आगे नहीं बढ़ता।

धर्म परिवर्तन की बात झूठी

चर्च में किसी परिवार का धर्म परिवर्तन नहीं चल रहा था। यह झूठा है। हम लोग क्रिसमस सप्ताह बना रहे थे। चर्च में आराधना और मिलन समारोह चल रहा था। इसी दौरान अराजकतत्व पहुंचे और मारपीट करने लगे।

बीएल, पुरोहित

पुलिस ने मदद नहीं की

ईसाई समुदाय के लोग चर्च के अंदर प्रार्थना कर रहे थे। इसी बीच कुछ अराजकतत्वों ने हंगामा करने हुए हमला कर दिया। इसमें कुछ महिलाए और बच्चे घायल हो गए। सूचना के बाद भी पुलिस ने मदद नहीं की।

रेनूका

वर्जन

इसाई समुदाय की तरफ से तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

अभय मिश्रा, सीओ कैंट