12 साल का है लड़का तो 11 साल की है लड़की

जनाब हम बात कर रहे हैं मिस्र की जहां एक 12 साल के लड़के को अपनी 11 साल की बहन से प्यार हो गया। फिर क्या था लड़के ने लड़की से प्यार का इजहार किया और लड़की ने भी झट से उसकी मोहब्बत कबूल कर ली। मिस्र के रहने वाले ओमर नामक लड़के ने अपनी कजिन सिस्टर गहराम से सगाई कर ली है। जल्द ही दोनो शादी करने वाले हैं। नसीर हसन लड़के के पिता हैं। उन्होंने अपने बड़े बेटे की शादी में ऐलान करते हुए कहा कि ओमर की शादी गहराम से होगी। ओमर की शादी ने हमारी खुशी को कई गुना बड़ा दिया है।

दोनो के बालिग होने के बाद ही होगी शादी

ओमर और गहराम की सगाई से जहां दोनों के परिवारों में खुशी का माहोल हैं वहीं कई सामाजिक संगठन इस शादी का विरोध कर रहे हैं। वुमेंस सेंटर फॉर लीगल एड का दावा है कि बच्चों की सगाई के जैसे अपराध के लिए उनके माता पिता को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। ओमर के पिता हसन ने कहा कि उनका बेटा ओमर बचपन से ही गहराम से बहुत प्यार करता है। वह दोनो आपस में शादी करने के लिए भी तैयार हैं। पर उनकी शादी तभी की जाएगी जब दोनों की उम्र कानूनी तौर पर शादी के लिए हो जाएगी।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk