- 25 अगस्त से शुरू होगा गणेश महोत्सव

-5 सितंबर तक घरों और मंदिरों में विराजेंगे गणपति बप्पा

- 10 दिनों तक शहरभर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम

- 8.30 बजे सुबह से रात 8.30 तक भद्रा काल

आई स्पेशल

मेरठ। गणेश चतुर्थी का पर्व कल धूमधाम से मनाया जाएगा। गणपति बप्पा के आगमन के लिए भक्त तैयार हैं। बप्पा मोरया की 10 दिनों तक सेवा के बाद उन्हें धूमधाम से विसर्जित किया जाएगा। 10 दिनों तक शहर में गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

10 दिन बाद लौटेंगे गणपति

गणेश चतुर्थी भद्रा नक्षत्र में मनाई जाती है। मान्यता है कि विर्सजन के बाद गणपति अपने माता-पिता देवी पार्वती और भगवान शिव के पास लौट जाते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी का यह पर्व 25 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर तक चलेगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

गणेश चतुर्थी के दिन सुबह 8.30 से शाम 8.30 बजे तक भद्रा काल रहेगा। इसलिए इन 12 घंटों तक घर व मंदिरों में गणपति पूजन नही किया जाएगा। सुबह 8.30 से पहले भगवान का पूजन शुभ रहेगा।

- पं सुरेंद्र

गणेश चतुर्थी के दिन सुबह 10.30 से पहले घर में मूर्ति स्थापना शुभमुहूर्त है। इसके बाद यानि 10.30 से दोपहर 12 बजे तक मूर्ति स्थापना नही की जाएगी।

- पं श्रवण