BAREILLY: फ्राइडे को लोगों ने गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश भगवान का पूजन किया। इस मौके पर सिटी के सभी बड़े मंदिरों में भक्तों ने भगवान गणेश का दर्शन कर मन की मुराद पूरी करने का वर मांगा। वहीं रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद लोगों ने निराजली उपवास खोला। पं.राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार होने की वजह से गणेश चतुर्थी लोगों के लिए श्रेष्ठ फलदायी रही। इस दिन को वैनायकी चतुर्थी और संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस खास दिन लोगों ने केवड़ा, लाल वस्त्र, चंदन, चावल, तिल, गुलाब जल, दूर्वा, लड्डू, शहद, कलावा, पारिजात सामग्रियों से सजी पूजा की थाली से विघ्नहर्ता एकदन्त भगवान गणेश का पूजन किया।

निराजली रहा व्रत

भगवान गणेश का पूजन करना यूं तो आसान नहीं है, लेकिन जब बात अपनों के भविष्य और सलामती की हो तो मां और बहनें किसी भी हद तक गुजर जाती हैं। इसकी बानगी की पहचान कराती है बैसाख में पड़ने वाली गणेश चतुर्थी। महिलाओं ने पूरे दिन निराजली प्रण के साथ व्रत रखा। परंपरा के अनुसार चंद्रमा दर्शन के बाद गणेश पूजन कर जल ग्रहण किया। कठिन व्रत को पूर्ण करने के बाद मनोकामना में पारिवारिक सुख शांति, रिद्धि सिद्धि और कल्याण के समागम की मुरादें मांगी गई।