-बदमाशों के चंगुल से छूटी महिला ने थाने पहुंच लगाई मदद की गुहार

- पूरामुफ्ती पुलिस घटना को बता रही मारपीट

KAUSHAMBI (8 June, JNN):

बदायूं प्रकरण अभी लोग भूल भी नहीं पाए थे कि पूरामुफ्ती इलाके में गैंगरेप की एक न्यूज ने पुलिस को एक और चैलेंज ने दिया है। महिला मजदूर ने ईट भट्ठा के मुंशी व उसके साथियों पर बंधक बनाकर सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए महिला ने इंसाफ मांगा है। पुलिस दुष्कर्म के इस मामले को मारपीट की घटना बता रही है।

ख्म् मई को हुई थी गायब

महोबा जनपद की एक महिला अपने पति के साथ पैगंबरपुर स्थित ईट भट्ठे पर काम करती है। वहीं वह झोपड़ी डालकर रहती भी है। ख्म् मई को उसका पति कहीं चला गया था। इस बीच महिला भट्ठे से लापता हो गई। पति जब पहुंचा तो वाइफ को गायब देख उसके होश उड़ गए। वह अपने पिता के साथ थाने पहुंचा। उसने इस मामले की शिकायत पूरामुफ्ती थाना पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

थाने पहुंच लगाई मदद की गुहार

परिवार के लोग महिला की तलाश कर ही रहे थे कि महिला रविवार को सीधे थाने पहुंच गई। उसने थानाध्यक्ष को आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि ईट भट्ठा के मुंशी ने उसका अपहरण कर लिया और महगांव ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। क्ब् दिनों तक उसके साथ मुंशी व उसके अज्ञात साथियों ने दुराचार किया। इस बीच रविवार को वह मौका पाकर उनके चंगुल से छूट गई और सीधे भाग कर थाने आई है। इसकी जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो वह भी थाने पहुंच गए। महिला का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने प्राथमिकी नहीं दर्ज की।

पुलिस ने बताया मारपीट का मामला

थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मारपीट का मामला प्रकाश में आ रहा है। गैंगरेप जैसी बात जांच में साफ नहीं हो पा रही है। प्राथमिकी दर्ज करने की बात पर एसओ का कहना है कि महिला तहरीर देगी तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उसने रिटेन में अब तक तहरीर नहीं दी है।