पति समेत ससुराल पक्ष के कुल 12 लोगों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज

ALLAHABAD: एक महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर महिला थाने की पुलिस ने कुल 12 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर एरिया की एक महिला का निकाह रामपुर जिले के ज्वाला नगर सिविल लाइंस निवासी अकरम खान के साथ करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। महिला का आरोप है कि निकाह के कुछ महीने बाद ससुराल वालों की नियत बदलने लगी। दहेज की खातिर ससुराल वाले आए दिन मारपीट व गाली गलौज करते हुए प्रताडि़त करने लगे। उसने पुलिस को बताया कि एक दिन उसके पति, जेठ और ननदोई ने मिल कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई किए और घर से निकाल दिए। इसी बीच पति ने चुपके से दूसरा निकाह कर लिया। महिला थाने की इंस्पेक्टर कल्पना गौतम ने बताया कि अफसरों के आदेश व महिला की तहरीर पर उसके ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।