-तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर, यमुना में भी आया उफान

-कानपुर से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी

ALLAHABAD: गंगा के जलस्तर में उफान जारी है। शुक्रवार को भी जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके चलते यमुना के जलस्तर में भी भारी वृद्धि हुई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी यह उफान जारी रह सकता है। उधर, शुक्रवार को एक बार फिर कानपुर से लाखों क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है, जो दिक्कतें पैदा कर सकता है।

फ्म् सेमी बढ़ा पानी

गंगा में पिछले चौबीस घंटों में फ्म् सेमी जलस्तर की वृद्धि दर्ज की गई। गुरुवार को क्क् सेमी पानी बढ़ा था। इस तरह से दो दिनों में ब्7 सेमी की बढ़त दर्ज हुई है। यही हालात रहे तो कुछ ही दिनों में जलस्तर खतरे के निशान के समीप पहुंच जाएगा जिससे तटीय इलाकों में जलभराव की स्थित पैदा हो जाएगी। बता दें कि गंगा में उफान का असर यमुना में भी साफ देखा जा रहा है। छतनाग में शुक्रवार को 79 और नैनी में कुल भ्ख् सेमी जलस्तर बढ़ा है।

कानपुर से निकला सैलाब

इसी बीच शुक्रवार को एक बार फिर ब्.क्7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो अगले ख्ब् घंटों में इलाहाबाद में प्रवेश कर जाएगा। लगातार तीन दिनों से कानपुर गंगा बैराज से चार लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जो दिक्कतें पैदा करने के लिए काफी है। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह के मुताबिक भविष्य में कानपुर से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने का क्रम जारी रहेगा। वहीं, शुक्रवार को हरिद्वार से फ्फ्ब्फ्भ् क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

ये रहा जलस्तर

फाफामऊ- 78.98 मीटर

छतनाग- 7भ्.क्ख् मीटर

नैनी- 7भ्.ब्म् मीटर