रक्षाबंधन की रात हुई घटना, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

नेचुरल काल पर निकली किशोरी संग हुई वारदात से सनसनी

Gorakhpur@inext.co.in
GORAKHPURपीपीगंज एरिया के एक मोहल्ले की किशोरी का अपहरण कर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी के साथ हुई हरकत की जानकारी परिजन थाना पहुंचे। किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। घटना रक्षाबंधन की रात तब हुई जब किशोरी नेचुरल काल के लिए अकेली घर से बाहर निकली थी। दो दिन पूर्व रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर खड़ी गोदान एक्सप्रेस में दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।

दुपट्टे से पेड़ में बांधकर किया दुष्कर्म
पीपीगंज एरिया की एक किशोरी 10वीं की स्टूडेंट है। रक्षाबंधन के दिन उसकी मां, मायके चली गई थी। रात में किशोरी नेचुरल कॉल के लिए निकली। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले के जनार्दन और राहुल निषाद मिल गए। किशोरी को अकेली पाकर उसका अपहरण कर लिया। उसे कुछ दूर ले जाकर पेड़ में बांध दिया। मुंह बांधकर दोनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया।

मां के घर लौटने पर हुई जानकारी
काफी देर तक किशोरी के घर न लौटने पर पिता ने तलाश शुरू कर दी। बेटी को खोजते हुए पिता पेड़ के पास पहुंचा। तो वह पेड़ में दुपट्टे से बंधी मिली। पिता उसे खोलकर घर ले गया। सहमी किशोरी पिता को कुछ नहीं बता सकी। 28 अगस्त को उसकी मां जब लौटकर आई तो उसने आपबीती सुनाई। पिता ने थाने में पहुंचकर नामजद तहरीर दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पुलिस का कहना है कि पीडि़त परिवार पर सुलह-समझौते का दबाव भी कुछ लोगों ने बनाया था।

 

किशोरी और उसके पिता ने थाना पहुंचकर सूचना दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रोहित सिंह सजवाण, एसपी नार्थ