RANCHI: रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर करने वाले इंटरस्टेट गैंगस्टर श्याम नारायण सिंह उर्फ अजय सिंह उर्फ विनीत सिंह के खिलाफ डोरंडा थाना में अपहरण का मामला पहले से दर्ज है। वहीं भागने के दौरान विनीत और उसके साथियों ने दो हवाई फायरिंग भी की थी। इस बाबत भुक्तभोगी वर्तमान में शुक्ला कालोनी हिनू में रहने वाले धनेश्वर महतो ने ख्00फ् में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। धनेश्वर ने बताया कि पांच लोग उसे उठाने के लिए वैन से आए थे। लेकिन उसका अपहरण करने में वे लोग सफल नहीं हुए और फायरिंग करते हुए भाग निकले।

लोडिंग कार्नर में थे धनेश्वर

मेन रोड स्थित प्रकाश टेकरीवाल के लोडिंग कार्नर में धनेश्वर महतो सेल्समैन का काम करते थे। वो सोनाहातू के राहे हीरोडीह के रहने वाले हैं। घटना के दिन पांच लोग उसे वैन से किडनैप करने आए थे। हालांकि वे लोग जब धनेश्वर को गाड़ी में नहीं खींच पाए तो उसे वहीं छोड़ दिया और हवा में दो फायरिंग की। बताते चलें कि श्याम नारायण सिंह उर्फ अजय सिंह उर्फ विनीत सिंह ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके बाद उसे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

वारंट था, फिर भी छूटा

डोरंडा थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि विनीत के खिलाफ वाराणसी प्रोडक्शन वारंट भेजा गया था। लेकिन वाराणसी से उसे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा नहीं भेजा गया। इस दौरान वह वाराणसी जेल से भी निकल गया। इसके बाद विनीत के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। साथ ही बिहार, झारखंड और यूपी की पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। बताते चलें कि विनीत को 0ख् सितंबर ख्00फ् को सीजेएम वाराणसी के आदेश पर पुलिस द्वारा सेंट्रल जेल वाराणसी पहुंचाया गया था।