Meerut : दो साल पहले सोतीगंज में बिलाल की हत्या से सलमान व शारिक के बीच शुरू हुई गैंगवार समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। हिसाब बराबरी के लिए ऐलानिया मर्डर किए जा रहे हैं। पुलिस भी गैंगवार को समाप्त नहीं कर पा रही है। शारिक के रिश्तेदार व उसके नौकर का भी हिसाब बराबरी के लिए ऐलानिया मर्डर किया गया। चूंकि शारिक गैंग ने भी सलमान गैंग के रिश्तेदार का डबल मर्डर किया था। दो साल में आठ मर्डर हो चुके है।

 

शार्प शूटर कर रहे वारदात

गैंग में शामिल हुए शार्प शूटर गैंगवार को आगे बढ़ाने के लिए धड़ाधड़ ऐलानिया कत्ल कर रहे है। पुलिस जानते हुए भी आंख मूंदे बैठे हुई है। पुलिस के सामने ही इस गैंग ने दो साल में आठ से ज्यादा लोगों पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी है। लोगों में गैंग की दहशत के लिए पहले आसपास भी गोलियां चलाई जाती है। जिससे लोगों में दहशत रहे। ओर लोग उसके खिलाफ गवाही न दे सके।

 

गैंगवार के चलते हुए हत्याकांड

 

बिलाल हत्याकांड

दो साल पहले शारिक पक्ष के बिलाल को सलमान ने गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में सलमान अभी डासना जेल में बंद है।

 

सोनाली किन्नर कांड

डेढ़ साल पहले शारिक गैंग ने सलमान पक्ष के शमसाद उर्फ सोनाली किन्नर की हत्या की थी। जिसमें शारिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें शारिक अभी भी जेल में बंद है।

 

हाजी फाको हत्याकांड

16 मई 2017 को शारिक पक्ष के हाजी फाको किन्नर को सलमान पक्ष ने मौत के घाट उतार दिया था। जिसमें पांच लाख रुपये की सुपारी शूटरों को दी गई थी। इसमें पुलिस ने आठ शूटरों को दबोच लिया था। सभी इस मामले में जेल में बंद है।

 

आरिफ व आबिद हत्याकांड

9 जुलाई 2017 को सलमान के रिश्तेदार पार्षद आरिफ व आबिद का शारिक गैंग ने खुलेआम मर्डर कर दिया था, जिसमें आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसमें शारिक के चार भाई समेत कई लोगों को नामजद किया गया था। कई लोग इसमें जेल गए थे।

 

रहीसुद्दीन कुरैशी हत्याकांड

16 अक्टूबर 2017 को सलमान पक्ष के फल मंडी अध्यक्ष रहीसुद्दीन कुरैशी का शारिक गैंग ने गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। जिसमें शारिक गैंग के सूटर नदीम का नाम सामने आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जिसमें दो आरोपी जेल में बंद है।

 

सलीम व समी उर्फ समीम

2 नवंबर 2017 की शाम को शारिक पक्ष के सलीम व उसके नौकर समी उर्फ समीम की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी, जिसमें सलमान के पिता व उसके भाईयों समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा नौचंदी थाने में दर्ज कराया गया।

 

सलमान व शारिक गैंग के शूटरों की तलाश की जा रही है। गैंगवार खत्म करने के लिए क्राइम टीम को लगाया गया है।

-मान सिंह चौहान, एसपी सिटी

Crime News inextlive from Crime News Desk