- नाइन डिव की 17 वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स ने दी श्रद्धांजलि

- समारोह में वीर नारियों को किया गया सम्मानित

<- नाइन डिव की क्7 वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स ने दी श्रद्धांजलि

- समारोह में वीर नारियों को किया गया सम्मानित

Meerut

Meerut : सोलह वर्ष पूर्व कारगिल की हजारों फुट ऊंची चोटियों पर दुश्मन के नापाक इरादे की धज्जियां भारतीय सेना के जवानों ने उड़ा दी थी। जवानों ने अपनी शहादत देकर देश की आन को बचाए रखा। कारगिल में गौरव गाथा रचने वालों में से एक 'सर्वदा सर्वोत्तम' मोटो के साथ सत्रहवीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स वर्तमान में मेरठ छावनी में पाइन डिवीजन के अंतर्गत तैनात है। गीता के उक्त श्लोक को सिरोधार्य करते हुए कारगिल के बटालिक क्षेत्र की चोटियों को फतह करने की कड़ी में शहीद हुए सैन्य अधिकारियों व जवानों को मंगलवार को बटालियन की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी कर्नल सीडी जोशी सहित वर्तमान कमान अधिकारी व पूर्व सैन्य अधिकारियों ने 'गढ़वाली सैनिक' की स्मृति चिन्ह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

छलकी आंखें

गढ़वाल राइफल्स की ओर से इस विजय दिवस को बटालिक दिवस के रूप में मनाया जाएगा। तीन वर्ष बाद पीस एरिया में तैनाती के साथ ही इस वर्ष यह कार्यक्रम मेरठ में आयोजित किया गया। यहां वीर शहीदों की वीर नारियों के साथ ही बटालियन के पूर्व सैनिकों को भी आमंत्रित किया गया। सत्रहवीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के कमान अधिकारी ने वीर नारियों को सम्मानित किया। देश को समर्पित साथी के बलिदान पर जहां वीर नारियां गौरवान्वित दिखी वहीं उनकी कमी को महसूस कर आंखें भी छलक उठीं।

दिखाई देशभक्ति

बटालिक दिवस के मौके पर मंगलवार शाम वर्तमान व पूर्व सैन्य अधिकारियों के लिए भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैन्य अधिकारियों व जवानों के बच्चों ने तरह-तरह के देशभक्ति गानों पर प्रस्तुतियां दी। बच्चों की प्रस्तुतियों से पूरा माहौल देशभक्ति मय हो गया। इससे पूर्व मंगलवार सुबह बटालियन के मंदिर में शहीदों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना व पूजा की गई। श्रद्धांजलि व सैनिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। बुधवार सुबह वर्तमान सैन्य अधिकारियों व जवानों की पत्‍ि‌नयों ने वीर नारियों के लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया है।

ये वीर नारियां हुई सम्मानित

-जीना देवी, पत्‍‌नी शहीद हवलदार मदन सिंह

-मखी देवी, पत्‍‌नी शहीद लांस नायक मदन सिंह

-नंदी देवी, पत्‍‌नी शहीद लांस नायक देवेंद्र प्रसाद, एसएम

-जयंती देवी, पत्‍‌नी शहीद लांस नायक राम प्रसाद

-आशा भंडारी, पत्‍‌नी शहीद राइफलमैन विजय सिंह

-सरला देवी, पत्‍‌नी शहीद राइफलमैन रंजीत सिंह

-कमला देवी, पत्‍‌नी शहीद लांस नायक दिलवर सिंह

-मंजू देवी, पत्‍‌नी शहीद राइफलमैन देवेंद्र सिंह