बढ़ा केस का ग्राफ

गर्मी ने लोगों को इरीटेट और फ्रस्ट्रेटड कर दिया है। इसके चलते पति-पत्नी के बीच झगड़े भी ज्यादा होने लगे हैं। जरा-जरा सी बात पर मामले थाने तक पहुंचने लगे हैं। पहले जहां डेली चार से पांच केस महिला थाने पहुंच रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या सात से आठ तक पहुंच गई है।

बढ़ा फ्रस्ट्रेशन

सूरज की तपिश ने लोगों को बीमारियों की चपेट में लाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बढ़ते टेम्परेचर ने घर में होने वाले झगड़ों को भी बढ़ा दिया है। गर्मी का ही नतीजा है कि फ्रस्ट्रेशन बढऩे के चलते छोटी बात पर भी घर में झगड़ा होने लगा है। गर्मी ने सहनशक्ति को कम कर दिया और मामले महिला थाने में पहुंचने लगे हैं। मार्च के बाद महिला थाने में पहुंचने वाले केसेज भी अचानक से बढ़ोत्तरी हो गई है।

Month         year 2011     year 2012

Jan                 43               47

Feb                 37               39

March              45               51

April                 60              50 (अब तक)

             

आने वाले कुछ दिनों में महिला थाने की हैल्प लाइन में केसेज की संख्या बढ़ गई है। इसके साथ ही रजिस्ट्री से भी मामले यहां पहुंच रहे हैं।

- उपासना सिंह, एसओ, महिला थाना

एडजेस्टमेंट डिसऑर्डर के चलते इस सीजन में फ्रस्ट्रेशन और इरीटेशन बढऩे से झगड़े ज्यादा होने लगते हैं। यह सब हीट के चलते होता है।

- डॉ। केसी गुरनानी, साइक्रियाट्रिस्ट