कूड़ा निस्तारण को नीदरलैंड के राजदूत ने दिए टिप्स

छोटे शहरों में जगह-जगह डंपिंग जोन बनाने की सलाह

आगरा। बुधवार को दिल्ली में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न प्रदेशों के नगर आयुक्तों ने भाग लिया। वर्कशॉप में नीदरलैंड के राजदूत ने सभी नगर आयुक्त को कूड़ा निस्तारण का पाठ पढ़ाया।

प्रॉपर हो डिस्पोजल

वर्कशॉप से वापस लौटे नगर आयुक्त इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि नीदरलैंड में कूड़ा निस्तारण बेहतर ढंग से होता है। भारत और नीदरलैंड में स्थितियां एक दूसरे के विपरीत हैं।

जगह-जगह बने डंपिंग जोन

नगर आयुक्त ने बताया कि वर्कशॉप में डिसाइड किया गया कि छोटे-छोटे शहरों में जगह-जगह डंपिंग जोन बनाए जाएं। डंपिंग जोन खोजने की जिम्मेदारी इससे जुड़े वैज्ञानिकों की होगी।