छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : देवनगर स्थित सरदार पटेल नगर में गैस कनेक्शन देने के दौरान सिलेंडर में आग लगने के बाद झुलसे कंचनदीप गैस एजेंसी के मैकेनिक ब्रजनायक पांडेय का चेहरा ओर छाती बुरी तरह से झुलस गया था, बावजूद उसने हिम्मत नही हारी। अपनी चिंता छोड़ हिम्मत का परिचय देते हुए शोर मचाते हुए बाहर निकला। झुगगी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को बाहर निकलने को कहता रहा। लोगों ने बताया कि गैस कनेक्शन देने आया मैकेनिक पूरी तरह से झुलस चुका था, बावजूद इसके उसने अपने पैंट के पॉकेट से मोबाइल फोन निकाल फायर ब्रिगेड को फोन किया। इसके बाद गैस एजेंसी के ओनर को फोन कर घटना की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी तत्काल फोन कर सूचना दिया।

हिम्मत की दाद

लोगों ने बताया कि आग से झुलसने के कारण मैकेनिक मोबाइल के बटन को भी दबा भी नहीं पा रहा था। उसकी मोबाइल की स्क्रीन लॉक हो गई थी। वह पैदल ही आश्रम से नीचे सड़क पर उतरा। इसके बाद वह भागते-भागते दौड़कर गैस लेकर आए ऑटो के सामने पहुंचा। इस दौरान वह दो बार जमीन पर फिसल कर गिर भी गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और ऑटो के समीप पहुंचा। इसके बाद शरीर ने उसका साथ नहीं दिया वह देवनगर के मेन रोड पर आकर गिर पड़ा। जिसके बाद स्थानीय लोग उसे एमजीएम हॉस्पिटल ले गए।

मैकेनिक की हालत देख बेहोश हुई पम्मी

देवनगर की पम्मी ने बताया कि सिलेंडर बलास्ट होने की आवाज सुनने के बाद वह दौड़ते-भागते वीणा कालिंदी के घर के पास पहुंची तो देखा कि गैस कनेक्शन लगाने आया मैकेनिक पूरी तरह आग की लपटो में घिरा हुआ था। पम्मी ने बताया कि बुरी तरह से जल जाने के कारण मैकेनिक फोन का स्क्रीन लॉक नहीं खोल पा रहा था। इस कारण उसने पम्मी को फोन देकर फोन का लॉक खोलने को कहा, लेकिन फोन का लॉक खोलने के दौरान वह कब बेहोश हो गई उसे याद नहीं।