-मां के साथ अभद्रता पर छात्र नेता ने जताई नाराजगी, रिपोर्ट दर्ज

BAHERI : कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में थर्सडे को सिक्योरिटी गॉर्ड ने छात्र नेता पर बंदूक तान दी। घटना से बैंक में हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छात्र नेता द्वारा गॉर्ड के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।

घटना से बैंक में हड़कंप

एबीवीपी का कार्यकर्ता विपिन कुर्मी अपनी मां कस्बा स्थित एसबीआई की शाखा में पैसे निकालने गया था। किसी बात को लेकर बैंक के गॉर्ड ने उसकी मां को कुछ कह दिया। विपिन ने विरोध किया तो गॉर्ड विधि सिंह ने अपनी बंदूक तान दी। इस पर दोनों बैंक में ही उलझ पड़े। इस दौरान धक्कामुक्की में विपिन की मां बंदूक की बट लगने से घायल हो गई। घटना से बैंक में हड़कंप मच गया। विपिन ने बहेड़ी थाने में गार्ड विधि सिंह के खिलाफ तहरीर दी है।