हाल ही में न्यूयॉर्क में हुए IIFA 2017 के लिए शाहरुख पूरी फैमिली के साथ वहां पहुंचे थे। इवेंट के बाद शाहरुख, सुहाना, अबराम और गौरी खान हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स में छुटि्टयां मनाने पहुंच गए। कैलीफोर्निया में फटावट वेकेशन इंज्वाय करने के बाद शाहरुख वापस मुंबई भाग आए। अरे भाई उन्हें अपनी आने वाली फिल्म का ‘जब हैरी मेट सेजल’ का प्रमोशन भी तो करना है। यह मूवी 4 अगस्त को रिलीज हो रही है।
पापा शाहरुख कर रहे काम तो सुहाना-अबराम कैलीफोर्निया के बीच पर यूं कर रहे आराम

 

शाहरुख तो इंडिया वापस आ गए, बेटी सुहाना और अबराम का मन नहीं भरा, तो मम्मी गौरी खान उनको लेकर LA में ही रुक गईं। अरे भाई LA यानि लॉस एंजिल्स, अमेरिका में इस शहर को ऐसे ही बुलाते हैं। सुहाना और अबराम की अब भी कैलीफोर्निया की अलग अलग लोकेशन पर खूब मजे कर रहे हैं। इस बात को प्रूव कर रही है यह तस्वीर, जो मां गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कराई है। इसमें सुहाना बिकनी पहने कैलीफोर्निया के मालीबू बीच पर सन बाथ ले रही हैं। पास में अबराम समंदर की रेत से कुछ न कुछ बनाने में जुटे हुए हैं। इस तस्वीर में गौरी खान भी हैं, जो बच्चों के साथ अमेरिका में लोनली वेकेशन का मजा ले रही हैं।
पापा शाहरुख कर रहे काम तो सुहाना-अबराम कैलीफोर्निया के बीच पर यूं कर रहे आराम


क्या आप स्माइल देखकर बता सकते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम

जब बच्चे कहीं और बिजी होते हैं तो गौरी खान होटल के ही लॉन में यूं धूप सेंकती नजर जाती हैं। गौरी ऐसा खुद कह रही हैं। वैसे इंडिया में धूप की कमी है क्या, जो ये लोग अमेरिका में सन बाथ लेने जाते हैं। अरे मजाक भी नहीं समझते।
पापा शाहरुख कर रहे काम तो सुहाना-अबराम कैलीफोर्निया के बीच पर यूं कर रहे आराम


अनुष्का शर्मा के 6 अफेयर, जानें विराट से पहले किस क्रिकेटर को डेट करती थीं अनुष्का

खैर अमेरिका से लौटने के बाद अबराम को छोड़कर खान फैमिली के सभी लोग बिजी होने वाले हैं। क्यों? अरे भाई सुहाना को फिर से अपने कॉलेज लौटना है, जबकि गौरी खान का नया इंटीरियर डिजाइनिंग बिजनेस शुरु हो रहा है। तो बिजी तो होना ही है।
पापा शाहरुख कर रहे काम तो सुहाना-अबराम कैलीफोर्निया के बीच पर यूं कर रहे आराम


रजनीकांत से राखी सावंत तक, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज जो बने कंगाल से करोड़पति

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk