- दिन भर मची रही अफरा-तफरी, भारी पुलिस बल तैनात

- कर्मचारियों को कंट्रोल करने के लिए घोड़े पर नजर आई पुलिस

<- दिन भर मची रही अफरा-तफरी, भारी पुलिस बल तैनात

- कर्मचारियों को कंट्रोल करने के लिए घोड़े पर नजर आई पुलिस

GORAKHPUR :GORAKHPUR : गीता प्रेस प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद सैटर्डे को और बढ़ गया। फ्राइडे को कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोत्तरी का लाभ न मिलने पर सहायक प्रबंधक के साथ धक्का-मुक्की की थी। सैटर्डे को प्रबंधन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए क्8 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया और सभी कर्मचारियों की 8 दिन की सेलरी काटने का आदेश जारी कर दिया। जिसके बाद गुस्साए कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि हंगामे की आशंका को देखते हुए पहले से ही गीता प्रेस में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था जिसके चलते कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

सभी कर्मचारी दोपहर में लंच करने बाहर निकले तो कैंपस में पुलिस मौजूद थी। हमें लगा कि फ्राइडे को हुए हंगामे की वजह से ऐसा होगा। लेकिन जब हम अटेंडेंस के लिए लौटकर आए तो क्8 कर्मचारियों की अटेंडेंस नहीं लगी। नोटिस बोर्ड पर क्8 कर्मचारियों के सस्पेंशन और सभी कर्मचारियों का 8 दिन का वेतन काटने का आदेश चस्पा था। जिसके बाद हमने प्रबंधन से अपनी मांगों को लेकर बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी।

मुनिवर मिश्रा, निलंबित कर्मचारी

फ्राइडे को कर्मचारियों ने गीता प्रेस अधिकारियों के साथ अभद्रता की थी। इसी बात पर प्रबंधन ने परिसर के भीतर अनुशासनहीनता और दु‌र्व्यवहार के लिए दंडात्मक रूप से निलंबन की कार्रवाई की है। बिना बताए धरना करने पर वेतन कटौती की गई है। कर्मचारी अराजक हो गए हैं।

मेघ सिंह चौहान, सहायक प्रबंधक, गीता प्रेस