-बुधवार को प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने युवा मोर्चा पदाधिकारियों का किया मार्गदर्शन

-15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक भाजयुमो का चलेगा प्रदेशभर में घेरा डालो-डेरा डालो अभियान

DEHRADUN: विस चुनाव को देखते हुए भाजपा ने युवा मोर्चा बिग्रेड को भी जिम्मेदारियां सौंप दी है। भाजपा युवा मोर्चा को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं कि विस चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों व केंद्र की जनहितैषी नीतियों को जनता तक पहुंचाया जाए। इसके अलावा एक के बाद एक-एक करके कई अभियान भी भाजयुमो को सौंपे गए हैं।

हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे

बुधवार को प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने भाजपा युवा मोर्चा के ख्क् पदाधिकारियों को विस चुनाव की तैयारियां में जुटने के निर्देश दिए। प्रदेश प्रभारी ने बाकायदा प्रदेश युवा मोर्चा को जिम्मेदारियां सौंप दी है। कहा गया है कि आगामी क्भ् सितंबर से लेकर क्0 अक्टूबर तक घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम का संचालन पूरे 70 विधानसभा क्षेत्रों के जिला मुख्यालयों पर चलाया जाएगा। जिसमें दो हजार से लेकर पांच हजार तक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ बिगुल फूंक कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

'नव मतदाता सम्मान समारोह' जल्द

इसके अलावा प्रदेश प्रभारी ने युवा मोर्चा को 'नव मतदाता सम्मान समारोह' की भी जिम्मेदारी सौंपी है। यह समारोह 70 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। साफ है कि पार्टी नव मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की फिराक में है। बुधवार को आयोजित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों में युवा मोर्चा के ख्क् पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिसमें 8 उपाध्यक्ष, 8 मंत्री, दो महामंत्री, एक अध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, एक प्रांत कार्यालय प्रभारी और एक कोषाध्यक्ष शाि1मल रहे।

नशा विरोधी अभियान भी चलेगा

प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुंदल लटवाल ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रमों में अगले अभियान नशा विरोधी होगा। जिस प्रकार से प्रदेश सरकार भांग की खेती को बढ़ावा देने की बात कर रही है, उसका विरोध किया जाएगा।

प्रभारियों की सूची आज जारी होगी

भाजपा युवा मोर्चा ने अपनी विस चुनाव को देखते हुए प्रभारी भी घोषित कर दिए हैं। जिनकी सूची गुरुवार को जारी की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी गई है।

विस क्षेत्रों में हाेंगे सम्मेलन

प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों को भी संबोधित किया। बताया गया है कि अनुसूचित जाति मोर्चा के भी 70 विस क्षेत्रों में दो से लेकर फ्0 अक्टूबर तक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।