दुनिया का सबसे ताकतवर आदमी,हाथ से रोक देता है ट्रैक्‍टर
पाकिस्तान के मरदान में रहने वाला 25 साल का एक शख्स है, जिसका नाम अरबाब खैजर हयात है। अरबाब का वजन 431 किलो है और इसे पाकिस्तानी हल्क कहा जाता है। कुछ लोगों का यह भी दावा है कि, यह दुनिया का सबसे मजबूत इंसान है।

दुनिया का सबसे ताकतवर आदमी,हाथ से रोक देता है ट्रैक्‍टर
इतने भारी-भरकम शरीर के चलते हयात की डाइट भी काफी अच्छी है। वह रोजाना 10,000 कैलोरी खाना खाता है। नाश्ते में 36 अंडे, फिर दिन में तीन किलो मीट और बाद में पांच किलो दूध पीता है। हयात की लंबाई 6 फुट 3 इंच है। वह कहते हैं कि इतने वजन के बावजूद उन्हें स्वास्थ्य की कोई समस्या नहीं है।

दुनिया का सबसे ताकतवर आदमी,हाथ से रोक देता है ट्रैक्‍टर
हयात का दावा है कि जापानी चैपियनशिप के दौरान उसने 4535 किलो से अधिक वजन उठाया था। अब वह वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट में जाना चाहता है।

दुनिया का सबसे ताकतवर आदमी,हाथ से रोक देता है ट्रैक्‍टर
हयात की ताकत का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है। उसने एक बार ट्रैक्टर को अपने हाथों से रोक दिया था। इन्हीं स्टंट के चलते वह पूरे पाकिस्तान में पॉपुलर है।

दुनिया का सबसे ताकतवर आदमी,हाथ से रोक देता है ट्रैक्‍टर
इस विशाल और मजबूत शरीर को देने के लिए वह ऊपरवाले का शुक्रिया अता करता है। मगर, इतनी मजबूत देह बनाना हर किसी के बस की बात भी नहीं है। मामला सिर्फ मेहनत का ही नहीं है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk