मां को भी घटना की भनक तक नहीं
घर में सामान बिखरा पड़ा था और कॉलेज की फीस जमा करने को रखी 5900 रुपये गायब थे। छत पर कपड़े धो रही मां को भी घटना की भनक तक नहीं लगी। ब्रह्मपुरी थाने के शिवशक्ति नगर में गजेंद्र प्रजापति का परिवार रहता है। गजेंद्र सब्जी मंडी में आढ़त पर काम करते हैं। रोजाना की तरह वह शनिवार तड़के तीन बजे मंडी में निकल गए थे। सुबह नौ बजे वाइफ पुष्पा भी छत पर कपड़े धोने लगीं। दोनों बेटे ट्यूशन चले गए। बेटी लक्ष्मी (16) मकान के अंदर बैठकर पढ़ाई करने लगी। 11 बजे दिनेश ट्यूशन से लौटा तो कमरे के अंदर फर्श पर लक्ष्मी का शव पड़ा था। चुन्नी से गला घोंटकर लक्ष्मी की हत्या की गई थी। दिनेश ने मां को जानकारी दी। चंद पलों में घर के अंदर कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।