-दोनों आरोपित गिरफ्तार, कार जब्त

-नौ वर्षीय लड़की की हालत गंभीर

CHAMPARAN/PATNA: कार सवार द¨रदों ने बेतिया शहर के स्टेशन चौक से नौ वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया। इसके बाद कार में उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। गंभीर हालत में लड़की को एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि मामले में सद्दाम हुसैन और फरमान खान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मनुआपुल थाना क्षेत्र के छावनी वार्ड पांच के हैं। कार को भी जब्त कर लिया गया है।

बड़ी बहन के साथ आई थी इलाज कराने

बताया गया कि लड़की अपनी बड़ी बहन के साथ स्टेशन चौक के पास इलाज कराने आई थी। बड़ी बहन ने छोटी बहन को चाय लाने के लिए भेजी थी। इसी दौरान कार सवार दो युवक लड़की पर साथ चलने का दबाव बनाने लगे। इनकार करने पर जबरन खींच कर कार में बैठा लिया और मैनाटांड रोड में सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद कार में ही घटना को अंजाम दिया गया। बड़ी बहन ने पुलिस को सूचना दी। कार की खोजबीन की जाने लगी। इस दौरान लड़की को लेकर दोनों लौट रहे थे। पुलिस की नजर पड़ी तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। स्पीडी ट्रायल कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

-जयंतकांत, एसपी, पश्चिम चंपारण